भोपाल: अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस शुभ व ऐतिहासिक अवसर पर कई जगहों से अयोध्या भेंट पहुँच रही हैं। इसी क्रम में मप्र सरकार द्वारा बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से बाबा महाकाल मंदिर के 5 लाख लड्डू प्रसाद के लिए अयोध्या भेजे जाएंगे। मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव ने इसकी आज घोषणा करते हुए लड्डू निर्माण के निर्देश दिए हैं।
दरअसल स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस के अवसर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने आज स्थानीय सुभाष एक्सीलेंस स्कूल में योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने टीवी चैनल प्रतिनिधियों से बातचीत में कहा कि अयोध्या में भगवान राम मंदिर के गर्भ गृह में प्राण प्रतिष्ठा का अवसर गर्व का विषय है। मध्यप्रदेश इस क्षण को कैसे भूल सकता है। बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से 5 लाख लड्डू अयोध्या भेजे जाएंगे।
भोपाल में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि ये हमारा 17 लाख साल पुराना भगवान राम और अयोध्या का प्रसंग है और हम तो और सौभाग्यशाली है कि अयोध्या बुला रही है और भक्त जा रहे हैं, वह दृश्य देखेंगे आंखों के सामने, लेकिन यशस्वी प्रधानमंत्री ने जो निर्देश दिए हैं कि 22 तारीख के बजाय जब जब जिसको तारीख दी जाएगी जिन जिन राज्यों को उस तारीख में सब जाने वाले है। मैं उम्मीद कर रहा हूं, इस अवसर पर न केवल हम जा रहे हैं। 2000 साल पहले भी मध्य प्रदेश की धरती से सम्राट विक्रमादित्य ने अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनवाया था तो मध्य प्रदेश कैसे पीछे रह सकता है जब दोबारा मंदिर का निर्माण हो रहा है तो हम 5 लाख लड्डू भेजने वाले हैं बाबा महाकाल से, बाबा महाकाल की नगरी से महाकाल का प्रसाद विक्रमादित्य की नगरी से मध्य प्रदेश सरकार अपने इस अवसर पर इस पूरे उत्सव को अविस्मरणीय बनाने के लिए बाबा महाकाल का प्रसाद भेजेगी।
इसके साथ ही सीएम यादव ने नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया गया है कि 22 जनवरी के पश्चात अयोध्या जाएं। प्रधानमंत्री मोदी ने भी ऐसा आग्रह किया है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई, SIT–STF ने भोपाल में सक्रिय नेटवर्क का किया पर्दाफाश
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत