अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। देशभर में लोग उत्साहित हैं और 22 जनवरी प्राण प्रतिष्ठा के दिन को ऐतिहासिक व बेहतरीन बनाने के लिए तैयारियों में जुटे हैं। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अब केवल 10 दिन बचे हैं देश में हर तरफ इसे लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और कई जगहों पर तमाम कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इस बीच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक विशेष ऑडियो संदेश जारी किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व टिवटर) पर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, ‘अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में केवल 11 दिन ही बचे हैं। मेरा सौभाग्य है कि मैं भी इस पुण्य अवसर का साक्षी बनूंगा प्रभु ने मुझे प्राण प्रतिष्ठा के दौरान, सभी भारतवासियों का प्रतिनिधित्व करने का निमित्त बनाया है। इसे ध्यान में रखते हुए मैं आज से 11 दिन का विशेष अनुष्ठान आरंभ कर रहा हूं मैं आप सभी जनता-जनार्दन से आशीर्वाद का आकांक्षी हूं। इस समय, अपनी भावनाओं को शब्दों में कह पाना बहुत मुश्किल है, लेकिन मैंने अपनी तरफ से एक प्रयास किया है…
पीएम मोदी ने इतना लिखकर एक वीडियो संदेश पोस्ट किया हैं।
वीडियो की शुरुआत पीएम मोदी ‘राम-राम’ कहते हुए करते हैं। पीएम मोदी आगे कहते हैं, ‘जीवन के कुछ क्षण ईश्वरीय आशीर्वाद की वजह से ही यथार्थ में बदलते हैं। आज हम सभी भारतीयों के लिए, दुनियाभर में फैले रामभक्तों के लिए ऐसा ही पवित्र अवसर है। हर तरफ प्रभु श्रीराम की भक्ति का अद्भुत वातावरण है। चारों दिशाओं में राम नाम की धूम है। राम भजनों की अद्भुत सौन्दर्य माधुरी हैं। हर किसी को इंतजार है 22 जनवरी का, उस ऐतिहासिक पवित्र पल का और अब अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में केवल 11 दिन ही बचे हैं। मेरा सौभाग्य है कि मुझे भी इस पुण्य अवसर का साक्षी बनने का अवसर मिल रहा है। पीएम मोदी आगे कहते हैं, ‘मेरे लिए कल्पनातीत अनुभूतियों का समय है। मैं भावुक हूं, भाव विह्वल हूं। मैं पहली बार जीवन में इस तरह के मनोभाव से गुजर रहा हूं। मैं एक अलग ही भाव-भक्ति की अनुभूति कर रहा हु। मेरे अंतर्मन की ये भाव यात्रा मेरे लिए अभिव्यक्ति का नहीं, अनुभूति का अवसर है, चाहते हुए भी मैं इसकी गहनता, व्यापकता और तीव्रता को शब्दों में बांध नहीं पा रहा हु। आप भलि भांति मेरी स्थिति समझ सकते है। जिस स्वप्न को अनेकों पीढ़ियों ने वर्षों तक संकल्प की तरह अपने ह्रदय में जिया। मुझे उसकी सिद्धी के समय उपस्थित होने का सौभाग्य मिला है। प्रभु ने मुझे सभी भारतवासियों का प्रतिनिधित्व करने का निमित्त बनाया है..’
पीएम मोदी ने करीब 10 मिनट का वीडियो संदेश बनाया हैं। जिसमे उन्होंने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर अपने मन की बात कही हैं।

More Stories
यूपी एटीएस ने बड़ी आतंकी साजिश का किया भंडाफोड़, 2 युवकों को किया गिरफ्तार
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई, SIT–STF ने भोपाल में सक्रिय नेटवर्क का किया पर्दाफाश
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर