April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

राष्ट्रपति मुर्मू ने खिलाड़ियों को खेल अवॉर्डस से किया सम्मानित, मोहम्मद शमी को मिला अर्जुन अवॉर्ड

नईदिल्ली: नईदिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आज खेल अवॉर्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज मंगलवार को खेल अवॉर्ड्स से खिलाड़ियों को सम्मानित किया है।

अवॉर्ड्स के लिए राष्ट्रपति भवन में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सबसे बड़ा सम्मान खेल रत्न अवॉर्ड बैडमिंटन की स्टार जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को मिला है।

जबकि स्टार क्रिकेटर मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस बार मोहम्मद शमी समेत 26 एथलीट्स को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवॉर्ड 2023 से चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को सम्मानित किया गया। यह सभी अवॉर्ड इन एथलीट्स को अपने खेल में शानदार प्रदर्शन करने के लिए दिए गए हैं।

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप 2023 में दमदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 24 विकेट झटके थे। 33 साल के अनुभवी तेज गेंदबाज शमी अभी चोट से जूझ रहे हैं। इसी कारण वो साउथ अफ्रीका दौरे पर टेस्ट सीरीज नहीं खेल सके थे।

इस बार राष्ट्रीय खेल पुरस्कार इस प्रकार दिए गए

खेल रत्न अवॉर्ड

चिराग शेट्टी – बैडमिंटन
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी – बैडमिंटन

ओजस प्रवीण देवताले – तीरंदाजी
अदिति गोपीचंद स्वामी – तीरंदाजी
श्रीशंकर – एथलेटिक्स
पारुल चौधरी – एथलेटिक्स
मोहम्मद हुसामुद्दीन – बॉक्सर
आर वैशाली – शतरंज
मोहम्मद शमी – क्रिकेट
अनुश अग्रवाल – घुड़सवारी
दिव्यकृति सिंह – घुड़सवारी ड्रेसेज
दीक्षा डागर – गोल्फ
कृष्ण बहादुर पाठक – हॉकी
सुशीला चानु – हॉकी
पवन कुमार – कबड्डी
रितु नेगी – कबड्डी
नसरीन – खो-खो
पिंकी – लॉन बॉल्स
ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर – शूटिंग
ईशा सिंह – शूटिंग
हरिंदर पाल सिंह – स्क्वैश
अयहिका मुखर्जी – टेबल टेनिस
सुनील कुमार – रेसलिंग
अंतिम – रेसलिंग
रोशीबिना देवी – वुशु
शीतल देवी – पैरा आर्चरी
अजय कुमार – ब्लाइंड क्रिकेट
प्राची यादव – पैरा कैनोइंग

अर्जुन अवॉर्ड

Share to...