असम: असम के गोलाघाट जिले में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में 14 लोगो की मौत हो गई वही 27 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हैं।
आज बुधवार असम के गोलाघाट जिले में सुबह एक यात्री बस और ट्रक की टक्कर में पांच महिलाओं और एक नाबालिग लड़के सहित 14 लोगों की मौत हो गई। वही 27 लोग घायल हुए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 37 पर डेरगांव में सुबह करीब 5 बजे हुई। लगभग 45 लोगों से भरी बस गोलाघाट से तिनसुकिया की ओर जा रही थी। विपरीत दिशा से आ रहे कोयले से भरे ट्रक से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक और बस दोनों के ड्राइवरों की मौत हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि घायलों को डेरगांव सिविल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। वहीं, गंभीर रूप से घायल लोगों को जोरहाट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (जेएमसीएच) ले जाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एनएच के एक तरफ सड़क की मरम्मत चल रही थी और इसीलिए दोनों दिशाओं से वाहन डिवाइडर के दूसरी तरफ का उपयोग कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रक बहुत तेज गति से आ रहा था। बस को टक्कर मार दी।
बस के यात्रियों में से अधिकांश भरलुखुवा गांव के थे। वे तिनसुकिया के तिलिंगा मंदिर जा रहे थे। वहां से बोगीबील में पिकनिक मनाने जा रहे थे। इसी दौरान यह दुर्घटना हुई।
गोलाघाट के पुलिस अधीक्षक ने कहा, “हमने बस और ट्रक से 10 शव बरामद किए हैं। जेएमसीएच में भर्ती कराए गए 27 घायलों में से दो की मौत हो गई। तेज और लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण मौत का मामला दर्ज किया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू की गई।
वही भीषण सड़क हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई थी। पुलिस व प्रशासन द्वारा तत्काल मृतकों व घायलों को अस्पताल पहुँचाया और उपचार शुरू किया गया। वही मौके पर लोगो की भारी भीड़ लग गई। मृतकों के परिजनों का रोरोकर बुरा हाल था।

More Stories
Rail Connectivity Traders Relief Updates: रात 11 बजे की ट्रेन मिलने से व्यापारियों के समय और होटल खर्च की होगी बचत, छात्रों को भी बड़ी राहत
Suresh Rathkheda Updates: पूर्व राज्य मंत्री सुरेश राठखेड़ा के स्कूल का शुभारंभ, माधवराव सिंधिया की प्रतिमा का हुआ अनावरण
Forest Department Sanjay Maravi Updates: रेस्क्यू किए गए बाघ की भी हो चुकी है मौत, पीड़ित परिवार को मिली महज 14 हजार रुपये की मदद