खरगोन: खरगोन सायबर सेल को चोरी और गुम हुए मोबाइल ढूढने में बड़ी सफलता हासिल हुई है। सायबर सेल पुलिस ने करीब 15 लाख रूपये के 111 मंहगे मोबाइल को ढूंढने में सफलता हासिल की है। सभी जप्त हुए मोबाइल, मोबाइल धारकों को लौटाए गए।
सायबर सेल पुलिस ने खरगोन जिले में लोगो के चोरी और गुम हुए कुल 111 महंगे मोबाईल फोन ढूंढ निकाले। आज खरगोन जिला मुख्यालय पर स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में सभी 111 मोबाईल धारकों को एसपी धर्मवीर सिंह ने मोबाईल वापस किए तो गुम हुए मोबाईल को वापस पाकर लोगो और छात्र छात्राओ के चेहरों पर अलग ही खुशी देखी गई।
सभी महंगे मोबाईल जिले भर से गुम और चोरी हुए थे। पुलिस द्वारा मोबाईल चोरी करने वाले शातिर 6 बदमाश आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
खरगोन सायबर सेल को मिली सफलता पर एसपी धर्मवीर सिंह ने कहा की सायबर सेल में हमारे द्वारा मिसिंग मोबाईल के लिए अलग से एक सेक्शन स्थापित किया गया है। पुलिस ने चोरी करने वाले छः आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मोबाइल पाकर सभी मोबाइल धारक बेहद खुश हैं और पुलिस टीम को धन्यवाद कहते नही थक रहे हैं।

More Stories
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम
प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता अनुपम खेर व अभिनेत्री शुभांगी दत्त बाबा महाकाल की भोग आरती में हुए शामिल
अभिनेता अमित भल्ला भस्मारती में हुए शामिल, किए बाबा महाकाल के दर्शन