April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

तेलंगाना विधानसभा की 119 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू, मतदाताओं में खासा उत्साह

तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो चुका हैं। तेलंगाना की सभी 119 सीटों के लिये आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो चुका हैं। 106 सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी वहीं बाकी बची 13 सीटो पर सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक ही वोट डाले जाएंगे। ये वो सीटे हैं जो वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित हैं।

मतदान शुरू होते ही सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें देखी गई। बड़ी संख्या में लोग वोट डालने के लिए निकले हैं। मतदान को लेकर लोगो मे खासा उत्साह देखा जा रहा हैं। वही राज्य में निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न करवाने के लिए चुनाव आयोग ने भी व्यापक इंतजाम किए हैं। स्थानीय पुलिस के साथ ही सुरक्षा बलों की तैनाती की गई हैं।

तेलंगाना विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों सहित 109 दलों के 2,290 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। यहां मुख्य मुकाबला बीआरएस, कांग्रेस और बीजेपी के बीच में है।

तेलंगाना के इस चुनाव में 2,290 उम्मीदवार मैदान में हैं। बीआरएस ने सभी 119 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं वहीं, बीजेपी और पवन कल्याण की जन सेना गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। बीजेपी 111 और जनसेना 8 सीटों पर चुनावी मैदान में है। कांग्रेस भी 118 सीटों पर चुनाव लड़ रही है उसने सिर्फ एक सीट अपनी सहयोगी सीपीआई को दी है। असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM ने 9 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।

तेलंगाना विधानसभा चुनाव में 3.26 करोड़ वोटर्स अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। पूरे राज्य में 35,655 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं वहीं, चुनाव ड्यूटी के लिए करीब ढाई लाख कर्मचारियों को तैनात किया गया है।

बीआरएस नेता और मुख्यमंत्री केसीआर इस बार दो सीटों- गजवेल और कामारेड्डी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। मौजूदा समय में केसीआर गजवेल सीट से विधायक हैं। गजवेल से बीजेपी ने ई. राजेंदर को तो कामारेड्डी से वेंकट रमन रेड्डी को उम्मीदवार बनाया है वहीं, कामारेड्डी से कांग्रेस ने अपने प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी को मैदान में उतारा है। रेवंत रेड्डी कोडांगल सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं।

विधानसभा चुनाव को लेकर आम से लेकर खास लोगो ने कतार में लग कर मतदान किया जा रहा हैं। हैदराबाद के जुबली हिल्स में अभिनेता अल्लु अर्जुन ने कतार में लगकर अपनी बारी आने पर मतदान किया। वही अभिनेता जूनियर एनटीआर भी अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुँचे और लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर वोट डाला। नेता के कविता, जी किशन रेड्डी सहित कई राजनेताओं ने भी सुबह से जल्दी मतदान केंद्र पहुँचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया हैं।

वही विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स ओर पोस्ट कर तेलंगाना की जनता से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की हैं। पीएम ने नव मतदाताओ के साथ ही युवाओं से बड़ी संख्या में बढ़चढ़कर मतदान करने की अपील की हैं।

Share to...