November 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव पर लगी रोक हटाई, पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट का फैसला किया खारिज

नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव पर लगी रोक हट गई हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कुश्ती संघ के चुनाव ओर लगी रोक को हटा दिया है।

सुप्रीम कोर्ट ने आज एक बड़ा फैसला देते हुए पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के उस आदेश को खारिज कर दिया, जिसमें डब्ल्यूएफआई चुनावों पर रोक लगा दी गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ की कार्यकारी परिषद के चुनाव को मंजूरी दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा- हम यह समझने में विफल हैं कि चुनाव की पूरी प्रक्रिया को हाई कोर्ट ने कैसे रद्द कर दिया होगा।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि, उचित कदम यह होता कि चुनावों को चलने दिया जाए और चुनाव के नतीजों को रिट याचिका में अदालत के समक्ष कार्यवाही के अंतिम परिणाम के अधीन किया जाए। कोर्ट ने रिटर्निंग ऑफिसर को संशोधित चुनाव कार्यक्रम तैयार करने को कहा है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि, हम यह स्पष्ट करते हैं कि चुनाव के नतीजे रिट याचिका में पारित आदेशों के अधीन होंगे।

विदित हो कि, पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने WFI यानी रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के चुनाव पर अगस्त में अगले आदेश तक रोक लगा दी थी। कुश्ती संघ के लिए 12 अगस्त को चुनाव होना था। चार उम्मीदवार अध्यक्ष पद पर, जबकि तीन वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 6 उपाध्यक्ष, तीन महासचिव, दो कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और 9 उम्मीदवार कार्यकारी सदस्य पद के लिए मैदान में थे। 15 पदों पर 30 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। अध्यक्ष पद पर एक महिला ने भी आवेदन किया था।

Share to...