April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

ज्ञानवापी मस्जिद और श्रंगार गौरी मामले में आज पेश नही हुई एएसआई की सर्वे रिपोर्ट, एएसआई ने फिर मांगा कोर्ट से समय

वाराणसी: ज्ञानवापी मस्जिद और श्रृंगार गौरी मामले में लगभग 3 महीने तक चले आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) की रिपोर्ट आज फिर कोर्ट में पेश नही हो पाई।

एएसआई की रिपोर्ट वाराणसी के जिला जज की अदालत में आज पेश होनी थी। लेकिन एक बार फिर ASI ने ज्ञानवापी के किए गए सर्वे की रिपोर्ट को कोर्ट में पेश करने के लिए तीन हफ्तों का वक्त मांगा है। मतलब, सर्वे रिपोर्ट आज भी कोर्ट में पेश नहीं की जाएगी, जिसको लेकर काफी समय से गहमा-गहमी थी।

ज्ञानवापी मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने की डेडलाइन कई बार बढ़ाई जा चुकी है। इससे पहले कोर्ट द्वारा रिपोर्ट दाखिल करने की जो समयसीमा तय की गई थी, उसकी मियाद आज पूरी चुकी है। पिछले 18 नवंबर को कोर्ट ने ASI की तरफ से मांगे गए 15 दिनों के वक्त की याचिका के बाद 10 दिनों की मोहलत हिदायत के साथ दी थी।

विदित हो कि कोर्ट के आदेश पर ज्ञानवापी मस्जिद में करीब 100 दिनों तक सर्वे कराया गया है। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग, ASI के साइंटिस्ट और स्थानीय प्रशासन के लो शामिल रहे। सर्वे की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। कोर्ट में सर्वे की रिपोर्ट सबमिट हो जाने के बाद यह पता चल सकेगा कि ज्ञानवापी परिसर में आखिर है क्या?

Share to...