इंदौर: इंदौर पुलिस ने नशे के विरुद्ध ऑपरेशन प्रहार के तहत अभियान छेड़ रखा है और नशे के सौदागरों पर लगातार कार्रवाई की जा रही हैं। इसी क्रम में इंदौर की परदेशीपुरा थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुवे अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तीन बदमाशो को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 22 ग्राम ब्राऊन शुगर जप्त की है।
परदेशीपुरा थाना प्रभारी पंकज द्विवेदी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन संदिग्ध युवक थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने के लिए घूम रहे हैं। मुखबिर की सूचना की पुष्टि करते हुए पुलिस ने नंदीग्राम ग्राउंड एनटीसी कलाली के पास घेराबंदी कर तीन युवको को हिरासत में लिया और तलासी लेने पर उनके पास से अवैध मादक पदार्थ 22 ग्राम ब्राऊन शुगर जप्त हुई।
पकड़े गए आरोपियों में अशरफ निवासी अंबेडकर नगर नीमच, फिरोज़ निवासी मूलचंद मार्ग नीमच, शुभम निवासी कुलकर्णी भट्टा इंदौर होना बताया गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की है और पुलिस आरोपियों से आगे की पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस को आरोपियों से अन्य नशे के तस्करों के बारे में जानकारी प्राप्त होने की उम्मीद हैं।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित