लखीसराय: बिहार के लखीसराय में एक बड़ी घटना सामने आई है जहाँ एक ही परिवार के लोगो पर अंधाधुंध फायरिंग की गई जिसमें 2 लोगो की मौत हो गई।
दरअसल लखीसराय में छठ घाट से लौट रहे एक परिवार के सदस्यों पर अंधाधुंध फायरिंग की घटना सामने आई है। बेखौफ बदमाशों द्वारा कबैया थाना क्षेत्र के पंजाबी मोहल्ले में अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें एक ही परिवार के 6 लोगों को गोली लगी इसमें दो सगे भाइयों की मौत हो गई और 4 घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। गोलीबारी की घटना में घायल परिवार के सभी लोगों को आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया, जो सगे भाई थे। दोनों भाइयों की पत्नियां, पिता और बहन घायल है।
घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल के साथ एसपी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी प्राप्त की। कबैया थाना पुलिस हमलावर की तलाश में जुटी है।
लखीसराय एसपी पंकज कुमार ने बताया कि एक ही परिवार के 6 लोग छठ घाट से लौट रहै थे। उनके घर के पास ही उन्हें गोली मारी गयी। गोली मारने वाला आरोपी उनका पड़ोसी है, जिसका नाम अशीष चौधरी है। लगभग 10 दिन पहले हमलावर का इस परिवार के साथ विवाद हुआ था। लखीसराय के पुलिस अधीक्षक के मुताबिक मामला एक तरफा प्यार का है।
उन्होंने बताया कि आशीष चौधरी नाम का युवक अपने ही घर के सामने रहने वाली लड़की से प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था। लेकिन लड़की का परिवार इसका विरोध कर रहा था। इसी से नाराज होकर युवक ने लड़की के परिवार वालों पर गोलीबारी की मृतकों की पहचान चंदन झा एवं राजेंद्र झा के रूप में हुईद है। शशिभूषण झा, दुर्गा झा, लवली देवी, प्रीति देवी गोली लगने से जख्मी हैं।
पुलिस ने हत्या, हत्या का प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया हैं और आरोपी की तलाश की जा रही हैं।

More Stories
Dog Vaccination Updates: जंगल के राजा पर मंडराया अदृश्य दुश्मन का खतरा, असामान्य हरकतें करने लगे संक्रमित बाघ
Bhopal Police Updates: एमपी नगर जोन-2 अंग्रेजी शराब दुकान के सामने दी दबिश, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
MP Weather Updates: 21 नवंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में गरज-चमक के साथ होगी भारी बारिश, चलेंगी तेज हवाएं