मुंबई: भारत मे क्रिकेट वर्ल्डकप चल रहा हैं। लीग मैच खत्म हो चुके हैं और अब सेमीफाइनल मुकाबले होना शेष हैं। पहला सेमीफाइनल भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला जाएगा।
बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेला जाना है। इससे पहले मुंबई पुलिस ने सेमीफाइनल के टिकट ब्लैक में बेचने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार शख्स की पहचान आकाश कोठारी के तौर पर हुई है। वह मुंबई के उत्तरी हिस्से में मलाड स्थित अपने घर से पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक, शख्स व्हाट्सएप में कई ग्रुप्स बनाकर 27,000 रुपये से लेकर 2.5 लाख रुपये तक के बीच में टिकट बेच रहा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आकाश टिकटों की वास्तविक कीमत से चार गुना से 5 गुना में कीमत में बेच रहा था। पुलिस ने उस पर भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 511 के तहत धोखाधड़ी और अन्य अपराधों के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस यह पता लगाने के लिए जांच कर रही है कि उसने ये टिकट कहां से खरीदे और क्या इस रैकेट में और भी लोग शामिल हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुट गई है।

More Stories
साधना सप्ताह में देश में तृतीय स्थान अर्जित करने पर जनसंपर्क विभाग को एमएसएमई मंत्री काश्यप ने सिविल सेवा दिवस पर किया पुरस्कृत
देवास पुलिस की नवाचार पहल “पुलिस चौपाल” को सीएम एक्सीलेंस अवार्ड
स्कूल शिक्षा विभाग को विभागीय उपलब्धि एवं उत्कृष्ट कार्य पर मिला सम्मान