इंदौर: इंदौर जिले में त्यौहारों के दौरान खाद्य सामग्रियों की गुणवत्तापूर्ण उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये खाद्य सामग्री एवं मिठाई बनाने वाले प्रतिष्ठानों की जांच का अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी. के निर्देशानुसार प्रारंभ हुआ है।
अपर कलेक्टर गौरव बैनल ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन इंदौर के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की दो टीमों का गठन किया है। यह टीमें इंदौर जिले में संचालित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का सतत निरीक्षण कर रही हैं।
आज खाद्य सुरक्षा प्रशासन के दल द्वारा त्यौहारों पर मिठाईयों में रंग युक्त पिस्ता, बादाम कतरन विक्रय होने की शिकायत के आधार पर जांच हेतु सियागंज स्थित मेसर्स झूलेलाल ट्रेडर्स से पिस्ता कतरन, दर्वेश ट्रेडर्स से बादाम कतरन, विशाल ट्रेडर्स से बादाम कतरन एवं पिस्ता के नमूने जांच हेतु लिये गये। साथ ही पिपली बाजार, इन्दौर स्थित श्रीनाथ मावा भण्डार, रामू मावा भण्डार, रतनलाल एण्ड संस, ओम मावा भण्डार, अग्रवाल मावा भण्डार, शंकरलाल, रामजी महाराज, बंसल मावा भण्डार उक्त सभी प्रतिष्ठानों से मावा के नमूने जांच हेतु लिये गये।
सभी नमूनों को आज ही राज्य खाद्य प्रयोगशाला, भोपाल जांच हेतु भेजे गये नमूनों के जांच परिणाम प्राप्त होने पर आगामी कार्यवाही की जायेगी।
खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा मोबाईल फूड टेस्टिंग लेबोरेटरी (MFTL) के माध्यम से भी पिपल्याहाना क्षेत्र में स्थित हाट बाजार एवं अन्य प्रतिष्ठानों से मिठाई, नमकीन, मसालो, पैक ज्यूस आदि के 23 नमूनों की तुरंत मोबाईल लैब द्वारा जांच की गई जिसमें 01 नमूना मिर्च पावडर जो कि, हाट बाजार में विक्रय हो रहा था, रंग की मिलावट पाये जाने पर 5 किग्रा. मिर्च पावडर मौके पर नष्ट कराया गया।

More Stories
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में ऊर्जा विभाग बना नबंर-1 : ऊर्जा मंत्री तोमर
इंदौर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 30 करोड़ की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, 12 मकान हटाए गए
जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ़ मध्यप्रदेश (जम्प) द्वारा राज्य स्तरीय पत्रकार एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन