November 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

ऑपरेशन शिकंजा के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध हथियार के साथ नाबालिग सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

खरगोन: खरगोन जिले की गोगांवा थाना पुलिस ने अवैध हथियार की धरपकड को लेकर बडी कार्रवाई की है। पुलिस ने हथियार की सप्लाय करने जा रहे दो आरोपियों के कब्जे से 29 अवैध पिस्टल और देशी कट्टे जब्त किये। पकडे गये आरोपियों मे एक नाबालिग भी शामिल है।

खरगोन एसपी धर्मवीर सिह ने प्रेस कांफ्रेंस कर खुलासा करते हुए बताया की चुनाव को लेकर चल रहे ऑपरेशन शिकंजा के तहत गोगांवा थाना पुलिस ने 29 अवैध हथियार जप्त किये है। जप्त अवैध हथियारों की कीमत करीब 5 लाख 50 हजार रुपये है। आरोपी सिकलीगर उपकार सिह और एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी तस्कर हथियार की सप्लाय करने जा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर बिलाली के पास धरदबौचा। आरोपी उपकार सिह आदतन आरोपी है। पुलिस इसके नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस आरोपी के बैक अकाउंट को भी खंगालेगी।

विधानसभा चुनाव के पहले अवैध हथियार की धरपकड के दौरान 1 जनवरी से अभी तक 78 आरोपीयो से 304 पिस्टल खरगोन में जप्त किये गये है।

खास बात यह है की पुलिस अवैध हथियार की धरपकड को लेकर पुलिस मेटल डिटेक्टर से सर्चिग कर खरगोन पुलिस ने बडी कार्रवाई कर रही है। पहली बार अजय सिकलीगर के खिलाफ रासुका की भी कार्यवाही पुलिस ने कराई है।

Share to...