हमास और इजरायल के बीच जंग जारी हैं। हमास इजरायल के बीच जंग का आज 21वां दिन हैं। लगातार जंग जारी हैं। इसी जंग के बीच अमेरिका ने पूर्वी सीरिया पर हमला किया है। अमेरिका ने आतंकवादियों के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक करते हुए यहां जबरदस्त बमबारी की है।
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि आतंकी अमेरिकी ठिकानों पर हमले कर रहे थे और हमने आत्मरक्षा के लिए हमला किया। अमेरिका के मुताबिक, ईरान की शह पर ये आतंकी हमले हो रहे थे।
पूर्वी सीरिया में जहां हमला हुआ है वहां से आतंकी ऑपरेट कर रहे थे। ईरान के शह पर वहां से अमेरिकी सैन्य अड्डों पर आतंकी हमले किए गए, इसलिए हमने आत्मरक्षा के लिए पलटवार किया है।
पेंटागन द्वारा जारी बयान के मुताबिक,आज, राष्ट्रपति बाईडेन के निर्देश पर, अमेरिकी सैन्य बलों ने पूर्वी सीरिया में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) और उससे सबंधित आतंकी ठिकानों पर आत्मरक्षा वाले हमले किए हैं। यह उन हमलों का जवाब है जो ईरान की शह पर ईराक और सीरिया में मौजूद आतंकी संगठन अमेरिकी सैन्य बलों पर कर रहे थे।’
ईन हमलों में एक अमेरिकी नागरिक ठेकेदार की उस समय मौत हो गई थी जब वह किसी जगह पर शेल्टर लेने के लिए जा रहा था। इस दौरान 21 अमेरिकी कर्मियों को मामूली चोटें आईं, लेकिन सभी ड्यूटी पर लौट आए हैं। बाइडेन ने कहा कि अमेरिकी कर्मियों की सुरक्षा से बढ़कर हमारी कोई प्राथमिकता नहीं है। उन्होंने कहा, ‘आज की कार्रवाई इस बात का जवाब है किअमेरिका ऐसे हमलों को बर्दाश्त नहीं करेगा और अपनी, अपने कर्मियों और अपने हितों की रक्षा करेगा।’
अमेरिकी बयान में कहा गया है, ‘अमेरिका टकराव नहीं चाहता है और आगे की शत्रुता में शामिल होने का उसका कोई इरादा या इच्छा नहीं है, लेकिन अमेरिकी बलों के खिलाफ ये ईरानी समर्थित हमले बिल्कुल स्वीकार्य नहीं हैं और इन्हें रोका जाना चाहिए। ईरान अपना हाथ छिपाना चाहता है और हमारी सेनाओं के खिलाफ इन हमलों में अपनी भूमिका से इनकार करना चाहता है। हम उन्हें ऐसा नहीं करने देंगे। यदि अमेरिकी सेना के खिलाफ ईरानी प्रतिनिधियों के हमले जारी रहते हैं, तो हम अपने लोगों की सुरक्षा के लिए और आवश्यक कदम उठाने में जरा भी संकोच नहीं करेंगे।

More Stories
Young Woman Video Updates: विभाग के भीतर कथित व्यवहार पर उठे गंभीर सवाल, वीडियो में लगाए कई आरोप
Registration Late Fee Updates: निर्धारित समय-सीमा के बाद पंजीयन कराने पर देना होगा विलंब शुल्क, जानें नई प्रक्रिया
Honey Bee Swarm Incident Updates: दुपट्टे से चेहरा ढंककर और भागकर विद्यार्थियों ने बचाई जान, यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने जारी किया बयान