April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कांग्रेस ने 4 विधानसभा प्रत्याशी बदले, इन विधानसभाओ में इन्हें दिया अब टिकट

भोपाल: मप्र विधानसभा चुनाव को लेकर दोनो ही प्रमुख पार्टियों भाजपा व कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। दोनो ही दलों में उम्मीदवार घोषित करते ही आपसी कलह विरोध देखने को मिल रहा हैं। टिकट नही मिलने व टिकट कटने के के बाद पार्टी नेता व कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं। दोनो ही पार्टियों में घमासान नजर आ रहा हैं।

इसी बीच आज कांग्रेस पार्टी ने मध्यप्रदेश में अपने 4 विधानसभा प्रत्याशी बदल दिए हैं। कांग्रेस ने सुमावली, पिपरिया, बड़नगर और जावरा विधानसभा में पार्टी ने भारी विरोध के बाद यह फैसला लिया है।

कांग्रेस ने मुरैना जिले के सुमावली में कुलदीप सिकरवार की जगह अजब सिंह कुशवाहा, नर्मदापुरम के पिपरिया में गुरुचरण खरे की जगह वीरेंद्र बेलवंशी, उज्जैन के बड़नगर में राजेंद्र सिंह सोलंकी की जगह मुरली मोरवाल और रतलाम के जावरा में हिम्मत श्रीमाल की जगह वीरेंद्र सिंह सोलंकी को प्रत्याशी बनाया है।

Share to...