April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कांग्रेस ने 88 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट की जारी, 4 विधायको के टिकट काटे तो 3 पर बदले नाम, देखें सूची

मप्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी हैं। दूसरी लिस्ट में कांग्रेस ने 88 प्रत्याशी घोषित किये हैं। पहली लिस्ट में जारी 3 विधानसभा पर टिकट बदले गए हैं वही 4 विधायको के टिकट भी काटे गए हैं। कांग्रेस ने कुल 229 विधानसभा पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। अब सिर्फ एक सीट पर प्रत्याशी का नाम घोषित करना बाकी हैं।

सबसे पहले आपको बता दे कि कांग्रेस कमेटी ने गहन चिंतन मनन कर लिस्ट फाइनल कर जारी हैं जिसमे 4 वर्तमान विधायको के टिकट काटे और उनके स्थान पर अन्य प्रत्याशी घोषित किये गए हैं। कांग्रेस ने मुरैना विधान से राकेश मावई, सुमावली से अजब सिंह कुशवाह, सेंधवा विधानसभा सीट से ग्यारसीलाल रावत, गोहद विधानसभा से मेवाराम जाटव का टिकिट काटा गया हैं।


वही कांग्रेस ने 3 सीटों पर प्रत्याशी बदले हैं। दतिया विधानसभा से अवधेश नायक का टिकट बदलकर राजेंद्र भारती को दिया गया। पिछोर विधानसभा से शैलेंद्र सिंह का टिकट बदलकर अरविंद सिंह लोधी को दिया। गोटेगांव विधानसभा से बदलकर से शेखर चौधरी की जगह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति को वापस टिकट दिया गया है।

देखिए कांग्रेस की दूसरी सूची किसे कहाँ से बनाया प्रत्याशी: सुमावली विधानसभा से कुलदीप सिकरवार, मुरैना से दिनेश गुर्जर, दिमनी से रविंद्र सिंग तोमर, अम्बाह से देवेंद्र रामनारायण संखवार, भिंड से चौधरी राकेश चतुर्वेदी, गोहद से केशव देसाई, ग्वालियर से सुनील शर्मा, दतिया से राजेन्द्र भारती, पिछोर से अरविंद सिंह लोधी, गुना से पंकज कनेरिया, बीना से निर्मला साप्रे, खुरई से रक्षा राजपूत, रहली से ज्योति पटेल, सागर से निधि जैन, निवाड़ी से अमित राय, दमोह से अजय टण्डन, पन्ना से भारत मिलन पांडे, मेहर से धर्मेश घई, सिरमौर से रामगरीब कोल, रामपुर बघेलान से रमा शंकर प्यासी, देव तालाब से पदमेश गौतम, सेमरिया से अभय मिश्रा, रीवा से राजेंद्र शर्मा, सीधी से ज्ञान सिंग, देवसर से बाँसमणि प्रसाद वर्मा, दोहानी से कमलेश सिंग, ब्यौहारी से रामलखन सिंग, कोतमा से सुनील सराफ, बांधवगढ़ से सावित्री सिंग, मानपुर से तिलक राज सिंग, विजयराघवगढ़ से नीरज बघेल , मुरवाड़ा से मिथिलेश जैन, बहोरीबंद से सौरभ सिंग, जबलपुर केंट से अभिषेक चौकसे चिंटू, पनागर से राजेश पटेल, निवास से चैन सिंग वरकड़े, मंडला से डॉ अशोक मर्सकोले, वारासिवनी से विक्की पटेल, गोटेगांव से एनपी प्रजापति, गाडरवाड़ा से सुनीता पटेल, जुन्नारदेव से सुनील उइके, अमरवाड़ा से कमलेश सिंग, चुरई से सुजीत मेर सिंग, सौंसर से विजय चौरे, परासिया से सोहन वाल्मीकि, पांढुर्ना से नीलेश उइके, सिवनी मालवा से अजय बलराम पटेल, होशंगाबाद से गिरिजा शंकर शर्मा, सोहागपुर से पुष्पराज सिंग,पिपरिया से गुरु चरण खरे, भोजपुर से राजकुमार पटेल, सांची से डॉक्टर जीसी गौतम, कुरवाई से रानी अहिरवार, सिरोंज से गगनेंद्र रघुवंशी, भोपाल उत्तर से आतिफ अकील, भोपाल दक्षिण पश्चिम से पी सी शर्मा, गोविंदपुरा से रविंद्र साहू, हुजूर से नरेश ज्ञानचंदानी, इच्छावर से शैलेंद्र पटेल, नरसिंगगढ़ से गिरीश भंडारी, ब्यावरा से पुरुषोत्तम दांगी, सारंगपुर से कला महेश मालवीया, शुजालपुर से रामवीर सिंग सिकरवार, देवास से प्रदीप चौधरी, खातेगांव से दीपक जोशी, बागली से गोपाल भोंसले, हरसूद से सुखराम साल्वे, खंडवा से कुंदन मालवीया, नेपानगर से गेन्दू बाई चौहान, बुरहानपुर से सुरेंद्र सिंग शेरा, सेंधवा से मोंटू सोलंकी, पानसेमल से चंद्रभागा किराड़े, मनावर से डॉक्टर हीरालाल अलावा, धार से प्रभा गौतम, बदनावर से भंवर सिंह शेखावत, इंदौर 3 से दीपक पिंटू जोशी, इंदौर 5 से सत्यनारायण पटेल, महू से रामकिशोर शुक्ला, उज्जैन दक्षिण से चेतन प्रेमनारायण यादव, बड़नगर से राजेंद्र सिंग सोलंकी, रतलाम रूरल से लक्ष्मण डिण्डोरे, रतलाम सिटी से पारस सकलेचा, जावरा से हिम्मत श्रीमाल, मल्हारगढ़ से परशुराम सिसोदिया, गरोठ से सुभाष सोजतिया, नीमच से उमराव सिंह गुर्जर और जावद से समंदर पटेल को प्रत्याशी बनाया गया हैं।

Share to...