April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कैलाश विजयवर्गीय हवा हवाई नेता: कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता चरणजीत सिंह

इंदौर: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मप्र में नेताओ में जुबानी जंग जारी हैं। भाजपा व कांग्रेस के नेता एक दूसरे पर जुबानी हमले कर रहे हैं।

भाजपा के कद्दावर नेता व इंदौर विधानसभा क्षेत्र 1 के प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय के बयानों पर अब कांग्रेस ने भी राजनीति शुरू कर दी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता चरनजीत सिंह सपरा ने कहा कैलाश विजयवर्गीय हवा हवाई नेता है। वो खुद इस बात को कह चुके है। भाजपा ने भी उनको लोकतंत्र के तहत टिकिट दिया है, लोकतांत्रिक तरीके से नही।

कैलाश विजयवर्गीय के उस बयान पर जिसमे पूर्व मुख्यमंत्री दिग़्विजयसिंह के बहाने अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पर टिप्पणी की थी जिसमे दोनों को राम मंदिर में दर्शन करने के लिए जाने की सलाह दी है। इस पर चरनजीत सिंह ने कहा हमारी व्यक्तिगत आस्था है जो हम करेंगे लेकिन कैलाश विजयवर्गीय के टाइम टेबल ले हिसाब से नही।

चरणजीत सिंह से कहा कौन सी सीट सेफ है और कौन सी अनसेफ ये जनता तय करती और ये मतदान के दिन और नतीजों के बाद सामने आ जायेगा। भाजपा ने अपने केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतारा है जिसमे से कोई भी चुनाव लड़ना नही चाहते थे।

इस प्रकार कांग्रेस प्रवक्ता ने भाजपा व कैलाश विजयवर्गीय पर जमकर जुबानी हमला किया।

Share to...