April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

गरबा प्रैक्टिस करने आई महिला के साथ छेड़छाड़ व पति से विवाद करना दो युवकों को पड़ा महंगा

इंदौर: प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। आपराधिक तत्वों में पुलिस का ख़ौफ़ नही रहा। गरबा प्रैक्टिस करने आई एक महिला के साथ छेड़छाड़ करना दो युवकों को महंगा पड़ गया।

इंदौर के तुकोगंज थाना पुलिस ने गरबा प्रैक्टिस करने आई महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया हैं। आरोपियों ने पीड़िता के पति के साथ विवाद भी किया था। अब पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

दरअसल राजेंद्र नगर क्षेत्र में रहने वाली महिला नाथ मंदिर रोड पर गरबा प्रेक्टिस करने आई थी, लेकिन इस प्रैक्टिस करने के दौरान प्रेक्टिस करने आए यश चोपड़ा और नीरज नामक युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। जब महिला ने अपने पति को पूरी बात बताई तो आरोपियों ने पति के साथ भी विवाद किया था। जिसके बाद पीड़िता ने दोनों युवकों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई हैं।

तुकोगंज थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर दोनो युवकों पर मामला दर्ज किया हैं और पुलिस युवकों की तलाश कर रही हैं।

Share to...