April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव ने 12.75 करोड़ रु. की लागत से बनने वाली सड़कों का भूमिपूजन किया

उज्जैन : उज्जैन से विधायक व प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव लगातार उज्जैन शहर को सौगाते दे रहे हैं। शहर में करोड़ो रूपये के विकास कार्य किए जा रहे हैं। डॉ मोहन यादव शहर द्वारा शहर में विभिन्न विकास कार्यो से आमजन को सुविधाएं दे रहे हैं।

इसी क्रम में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने आज रविवार को उज्जैन विकास प्राधिकरण की शिप्रा विहार योजना के अन्तर्गत मास्टर प्लान की 35 मीटर एवं 45 मीटर (एमआर-11) चौड़ी सड़कों का भूमिपूजन किया।

उल्लेखनीय है कि 12.75 करोड़ रुपये की लागत से उक्त सड़कों का निर्माण किया जायेगा। इस अवसर पर सीईओ यूडीए संदीप सोनी, नगर निगम सभापति कलावती यादव, विवेक जोशी एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Share to...