उज्जैन: माँ शिप्रा तैराक दल के द्वारा शहर में बच्चों को तैराकी सिखाई जाती हैं। कई होनहार खिलाड़ी माँ शिप्रा तैराक दल में हैं जो कई प्रतियोगिताओ के लिए तैयारी करते हैं और प्रतियोगिताओं में जीतकर शहर का नाम रोशन करते हैं। संस्था से कई प्रतिभावान खिलाड़ी हुए है जिन्होंने शहर ही नही अपितु जिला, संभाग व प्रदेश स्तर पर अपना व संस्था का नाम रोशन किया हैं।
इसी तारतम्य में माँ शिप्रा तैराक दल के होनहार खिलाड़ियों का ग्वालियर में 9 से 13 अक्टूबर के बीच होने वाली राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ हैं।
माँ शिप्रा तैराक दल के होनहार खिलाड़ी सिमरन कहार व पर्व साहू का चयन हुआ है जो राज्य स्तर पर उज्जैन संभाग का राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करेंगे।
दल के होनहार खिलाड़ियों का राज्यस्तर पर संभाग का प्रतिनिधित्व करने के अवसर पर हीना तिवारी (विषय विशेषज्ञ, पत्रकारिता एवं जनसंचार विक्रम विश्वविद्यालय), रजत मेहता (पार्षद), संस्था के सचिव व कोच संतोष सोलंकी, सपना माली, खुशी जायसवाल, अथर्व परमार, नायरा चौहान, वेदांस कोठार, उदित परमार, गौतम महावर, सोनाक्षी साहू, दिव्यांशी सोठिया, भूमिका सोलंकी आदि द्वारा दोनों खिलाड़ियों का पुष्प माला पहनाकर सम्मान किया गया।

More Stories
स्कूल शिक्षा विभाग को विभागीय उपलब्धि एवं उत्कृष्ट कार्य पर मिला सम्मान
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टॉफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम पुरस्कृत