April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

सहायक जनसम्पर्क अधिकारी हरिशंकर शर्मा हुए सेवानिवृत्त, अधिकारी कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई

उज्जैन : संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय में पदस्थ सहायक जनसम्पर्क अधिकारी हरिशंकर शर्मा अपनी 31 साल की शासकीय सेवा पूर्ण कर 29 सितम्बर को सेवा निवृत्त हुए।

संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जनसम्पर्क विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी बिदाई दी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संयुक्त संचालक सुश्री रश्मि देशमुख एवं अन्य कर्मचारियों ने हरिशंकर शर्मा का पुष्पमालाओं से स्वागत किया।

संयुक्त संचालक रश्मि देशमुख ने आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि हरिशंकर शर्मा कर्मठ एवं मेहनती अधिकारी थे। उन्होंने अपने सम्पूर्ण सेवाकाल में शासकीय कार्यों के कवरेज में सफलतापूर्वक अपना योगदान दिया। सम्पूर्ण जनसम्पर्क विभाग में एक कर्मठ अधिकारी के रूप में अपनी पहचान बनाई। शासकीय कार्य में आने वाली कठिनाईयों का सूझबूझ से निराकरण किया। पत्रकार एवं जिला प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में शर्मा ने अमूल्य योगदान दिया। देशमुख ने उनके सुखद पारिवारिक जीवन की कामना की।

जनसम्पर्ककर्मी संजय ललित ने हरिशंकर शर्मा के साथ बिताये कार्यकाल का स्मरण करते हुए उसे यादगार क्षण बताया और कहा कि सम्पूर्ण कार्यकाल में हरिशंकर शर्मा ने निरन्तर विभाग का मार्गदर्शन किया। उन्होंने उनके सफल एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

इसके पूर्व प्रचार सहायक संतोष कुमार उज्जैनिया ने हरिशंकर का साफा बांधकर शाल एवं श्रीफल से स्वागत किया। जनसम्पर्क विभाग के कर्मचारियों ने शर्मा के साथ बिताये यादगार पलों का स्मरण किया।

इस अवसर पर अनिकेत शर्मा, लता वर्मा, स्वयंप्रकाश जोशी, राजेश मण्डलोई, अशोक सिंह, ओमप्रकाश भारती, अजय यादव, पलाश राय उपस्थित थे।

न्यूज़ प्रवाह की और से हरिशंकर शर्मा जी को सेवानिवृत्त होने पर हार्दिक शुभकामनाएं।

Share to...