हीना तिवारी, उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मॉकड्रिल करने के लिए देश के बेहतरीन कमांडो की टीम एनएसजी उज्जैन पहुँची हैं।
एनएसजी कमांडो द्वारा यहां आतंकी हमले के समय किस प्रकार तुरंत जवाबी कार्रवाई करनी हैं इसको लेकर एक मॉकड्रिल की जाएगी।
दरअसल उज्जैन में भक्तों का ताता निरंतर लगा रहता है। जिसके चलते सावन मास और अधिक मास में रिकॉर्ड तोड़ ढाई करोड़ लोगों ने महाकाल बाबा के दर्शन किए हैं।
नवंबर 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकाल लोक का लोकार्पण किया था उसके बाद से निरंतर महाकाल लोक का भ्रमण करने और बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने भक्त आते रहते हैं। ऐसी स्थिति में सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता होना बहुत ही जरूरी है। जिसके चलते आज उज्जैन शहर में एनएसजी की टीम मॉकड्रिल करने पहुंची हैं। मॉकड्रिल कार्रवाई के पहले चरण में आज देवास रोड़ स्थित पुलिस लाइन हेलीपेड पर एनएसजी कमांडो ने हेलीकॉप्टर पर चढ़ने व उतरने के बाद तत्काल पॉजिशन लेने आदि की रिहर्सल की।
जानकारी के मुताबिक आज सोमवार की रात को यह टीम मॉकड्रिल करेगी और आने वाले सभी खतरे और व्यवस्थाओं की जांच करेंगे। इसमें भविष्य में किस तरह के बदलाव किए जाने हैं उसे पर भी चर्चा की जाएगी।
बताया जाता है कि देशभर के खास स्थान पर आतंकी हमले से सुरक्षा की तैयारी को लेकर इस प्रकार की मॉकड्रिल की जाती है। इस मॉकड्रिल को उज्जैन में करने के पीछे सीधा सा कारण यह है कि अगर महाकाल मंदिर में कोई आतंकी हमला होता है तो किस प्रकार से बचाव किया जाएगा।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त