उज्जैन : भारतीय जनता पार्टी के द्वारा देवास रोड स्थित श्री गंगा होटल में पत्रकारवार्ता आयोजन किया गया। राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने पत्रकारों को विभिन्न जानकारियां दी।
राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने काम का लेखाजोखा जनता के सामने प्रस्तुत करने और जनता से आशीर्वाद प्राप्त करने की परंपरा को निभाते हुए इस बार भी जन आशीर्वाद यात्राओं का आयोजन किया था। इस यात्रा का शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने किया था। शेष 4 यात्राएं प्रदेश के अन्य 4 अंचलों नीमच, मंडला, श्योपुर और खंडवा से शुरू हुई। प्रभु श्री राम के आशीर्वाद और जनता के निरंतर साथ ने 10643 किमी लंबी इन यात्राओं को सफल और सार्थक बनाया है। मुझे आप सभी को यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि ये सभी यात्राएं अब संपन्न हो चुकी हैं और इन यात्राओं में सहभागिता से, यात्राओं के प्रति उत्साह से प्रदेश की जनता ने यह स्पष्ट संदेश दे दिया है कि इस बार फिर देश-प्रदेश में भाजपा की ही पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है।
भाटिया ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्राओं के माध्यम से हम प्रदेश के 51 जिलों के 210 विधानसभाओं तक पहुंचे और 25 लाख से अधिक मतदाताओं से सीधा संवाद किया। हम निकले थे जनता का आशीर्वाद लेने हर एक द्वार, जनता ने दिल खोल कर कहा फिर इस बार भाजपा सरकार। मध्यप्रदेश में भाजपा इतिहास रचेगी और पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी । यह हम इसलिए कह पा रहे हैं क्योंकि 2014 के बाद से दोगुनी गति से मध्यप्रदेश में विकास की गंगा बही है, क्योंकि मोदी के मन में एमपी है और इसलिए एमपी के मन में भी मोदी है। इसलिए एमपी के मन में हैं मोदी।
गौरव भाटिया ने कहा कि एमपी के मन में मोदी क्यों हैं, वो भी जानना जरूरी है। मोदी जी ने प्रदेश को नर्मदा एक्सप्रेस वे दिया है, चंबल एक्सप्रेस वे दिया है, प्रदेश के रेलवे स्टेशनों व हवाई अड्डों का विकास हुआ है, पीएम श्री स्कूल खोले गए हैं, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर का विकास सुनिश्चित किया है। हाल ही में बीपीसीएल के नए प्लांट की नींव रखी है। माननीय प्रधानमंत्री जी ने न केवल गरीबों की समस्याएं दूर की हैं, बल्कि उनके लिए आय का साधन भी सुनिश्चित किया है। आज हर गरीब के घर का सपना साकार हुआ है। मुफ्त इलाज का सपना साकार हुआ है। प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत खाताधारकों को सरकार द्वारा कई सारी सुविधाएं दी जाती हैं। मध्यप्रदेश में जन-धन योजना के माध्यम से 3.7 करोड़ महिलाओं के बैंक खाते खुलवाये गए हैं।
गौरव भाटिया ने कहा कि आज देश में कहीं भी महिला सशक्तिकरण की बात होती है तो पहले केंद्र की मोदी सरकार लोगों को याद आती है और उसके बाद मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार का नाम आता है। हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी जी ने संसद के दोनों सदनों से नारी वंदन बिल को पास कराकर नया इतिहास रच दिया है। 27 साल से लटके इस अधिनियम को राज्य सभा में सर्वसम्मति से पास कराना यह दर्शाता है कि मोदी सरकार की नीतियों को विपक्ष भी पसंद करता है।
गौरव भाटिया ने कहा कि जिस प्रकार देश की सरकार महिलाओं के लिए कार्य कर रही है उसी प्रकार प्रदेश की भाजपा सरकार भी महिला उत्थान और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। आज लाडली बहना, लाड़ली लक्ष्मी योजनाएं प्रदेश की महिलाओं के विकास का आधार बन रही हैं। आज मध्यप्रदेश में कन्याओं के पैदा होने से लेकर उनकी पढ़ाई और शादी तक सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहायता कर रही है। महिला अपराध के प्रति भी सख्त कदम उठाकर सरकार ने सुरक्षा सुनिश्चित की है।
प्रदेश का विकास करने, सेवा करने के प्रतिफल के रूप में ही हमें सभी क्षेत्रों से जनता का आशीर्वाद मिला है। यह जनता के आशीर्वाद की ही देन है कि आज प्रदेश बीमारू राज्यों की श्रेणी से निकलकर विकसित राज्य बना है। जन आशीर्वाद यात्राओं के दौरान मिले जनता के आशीर्वाद से यह स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश में एक बार फिर भाजपा सरकार बनेगी, फिर कमल खिलेगा।
गरीब कल्याण बचाना है तो भाजपा का ही लाना है
महिलाओं का उत्थान कराना है तो भाजपा को ही लाना है
सुशासन को अपनाना है तो भाजपा को ही लाना है
कांग्रेस नेताओं के अंतर्द्वंद, आक्रोश का प्रकटीकरण है जन आक्रोश यात्राएं अभी तक सो रही कांग्रेस हमारी यात्राओं की सफलता देखकर जागी और जनता के बीच पहुंच गई। कांग्रेस जन आक्रोश यात्राएं निकाल रही है। हड़बड़ी में निकाली जा रही कांग्रेस की यात्राओं के रूझान भी सामने आने लगे हैं। यात्राओं के मंच पर खुले में कांग्रेसी आपस में भिड़ रहे हैं। ये यात्राएं वास्तव में कांग्रेस नेताओं के अंतर्द्वंद और पार्टी के अंदर फैले आक्रोश को दर्शा रही हैं। इस यात्रा की शुरुआत में ही कांग्रेस ने अपना असली रंग दिखा दिया। एक भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा तो दूसरी कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा। उन्होंने बताया कि नाम से ही इस बात की जानकारी लगती है कि हम जनता के बीच पहुंचकर उनका आशीर्वाद ले रहे हैं, जबकि कांग्रेस के हिस्से में इस यात्रा में भी सिर्फ आक्रोश ही आया है।
अब आप खुद ही देख लीजिए कौन मोहब्बत की और कौन नफरत की दुकान चल रहा है। आज मैं आप सबके बीच उज्जैन नगरी में हूं यह सनातन धर्म की बड़ी नगरी है और आज मैं महाकाल के आंगन से यह कह रहा हूं कि प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय जनता पार्टी सनातन धर्म के लिए कुछ भी करती है तो उसका कांग्रेसी किस प्रकार विरोध कर रहे हैं यह आप सबको दिख रहा है कोई सनातन धर्म को डेंगू कोई मलेरिया तो कोई और भी खतरनाक बीमारी बता रहा है जबकि सनातन धर्म सदियों से भारत का प्रमुख धर्म है और इसे कोई नहीं मिटा सकता जो मिटाने की बात कर रहे हैं वह खुद मिट जाएंगे लेकिन सनातन धर्म अपनी जगह हमेशा कायम रहेगा ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल में मध्यप्रदेश है। नकारात्मक राजनीति करने वाले लोग इसे समझ नहीं पाएंगे। भारतीय जनता पार्टी सनातन धर्म को बढ़ावा देकर इसका डंका दुनिया में बजा रही है, जबकि नफरत की राजनीति करने वाले सनातन हिंदू धर्म को डेंगू, एचआईवी और कोरोना कह रहे हैं।
भाटिया ने कहा कि मध्यप्रदेश की जनता ने मूड बना लिया है कि इस बार के चुनाव में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा का जवाब कांग्रेस को पूरी तरह खामोश करके देगी। किसानों की कर्जमाफी का वादा करके भूल जाने वालों को, जनहित की योजनाओं को बंद करने वालों को जनता ऐसे ही थोड़ी छोड़ देगी।
कांग्रेस के लिए जनता का एक ही संदेश है- कांग्रेस तुम सत्ता से रहो दूर
जमानत जब्त करने के लिए मत करो मजबूर
भाटिया ने कहा कि 25 सितंबर को भोपाल के जम्बूरी मैदान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्मजयंती के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ आयोजित कर रही है। इस महाकुंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 लाख भाजपा कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र देंगे।
पत्रकार वार्ता में सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन, महापौर मुकेश टटवाल, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, ग्रामीण जिलाध्यक्ष बहादुरसिंह बोरमुंडला, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सचिन सक्सेना, प्रदेश प्रवक्ता गुलरेज शेख, जिला मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा, सह मिडिया प्रभारी राकेश पंड्या, ग्रामीण मीडिया प्रभारी कैलाश बोड़ाना, गजेंद्र परमार उपस्थित थे।

More Stories
अभिनेता अमित भल्ला भस्मारती में हुए शामिल, किए बाबा महाकाल के दर्शन
अब तक 2938 स्थानों पर हुई जाँच, 4547 गैस सिलेण्डर किये गये जब्त
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में ऊर्जा विभाग बना नबंर-1 : ऊर्जा मंत्री तोमर