April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

चलती ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंसी युवती को आरपीएफ जवान ने बचाया, घटना सीसीटीवी में कैद, जवान की हो रही तारीफ

इंदौर: आरपीएफ कांस्टेबल की बहादुरी ने बचाई युवती की जान। प्लेटफार्म और चलती ट्रेन के बीच फंसी युवती की आरपीएफ जवान ने प्लेटफार्म पर खींचकर जान बचाई। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

दरअसल घटना 16 सितंबर की है। इंदौर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 पर इंदौर से दिल्ली जा रही हजरत निजामुद्दीन ट्रेन में भावना शर्मा सफर कर रही थी। इस दौरान युवती का चार्जर उसके भाई के पास रह गया था। अपने भाई से मोबाइल चार्जर लेने की जद्दोजहद में युवती चलती ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंस गई। वहां मौजूद आरपीएफ के हेड कांस्टेबल रविंद्र तोमर ने युवती को गिरता देख दौड़ लगाई और उसे प्लेटफार्म की ओर खींचने लगा। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने भी रविंद्र तोमर की मदद की और युवती को सकुशल प्लेटफार्म की ओर खींच लिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई। घटना के बाद से हेड कांस्टेबल रविंद्र तोमर की हर और चर्चा हो रही है और सोशल मीडिया पर वीडियो को भी वायरल कर लोग तोमर की तारीफ कर रहे हैं। वही आरपीएफ में ट्वीट के माध्यम से पूरी मामले की जानकारी दी जिसमे पूरे मामले में हेड कांस्टेबल की जमकर तारीफ भी की गई हैं।

Share to...