April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पुलिसकर्मी द्वारा युवक को चांटा मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा हैं।

इंदौर: इंदौर के विजयनगर थाने पर पदस्थ पुलिसकर्मी द्वारा दो पहिया वाहन चालक को चाटा मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसको लेकर मंगलवार को पुलिस कमिश्नर ने कहा कि फरियादी का मेडिकल चेकअप किया जाएगा उसके बाद जो भी वैधानिक कार्रवाई होगी वह की जाएगी।

दरअसल इंदौर का विजयनगर थाना हमेशा से विवादित मामलों में घिरा रहता है और इसी के चलते फिर एक बार फिर थाने पर पदस्थ खुफिया आरक्षक राजू मंडलोई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है की मेघदूत गार्डन के नजदीक दो पहिया वाहन पर युवक खड़ा हुआ था, तभी किसी बात को लेकर आरक्षक और दो पहिया वाहन चालक में कहा सुनी हो गई। इसके बाद आरक्षक ने सीधे वाहन चालक को थप्पड़ मार दिया। पूरे मामले में फरियादी ने वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत की है और कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस कमिश्नर का कहना है कि फरियादी का मेडिकल चेकअप कराने के बाद जो भी वैधानिक कार्रवाई होगी वह की जाएगी।

फिलहाल पुलिस जांच कर रही है वही सोशल मीडिया पर युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो जमकर वाइरल हो रहा हैं।

Share to...