बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां बच्चों को स्कूल लेकर जा रही नाव पलट गयी है। जिसके बाद 14 बच्चे लापता हैं। नाव पर 30 से ज्यादा बच्चे सवार थे। मौके पर एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हैं नदी में बच्चों की तलाश की जा रही हैं।
हादसा बागमती नदी में हुआ है। बताया जा रहा है भटगामा मधुरपट्टी के पीपल घाट से बच्चे जब स्कूल जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ है। हादसे के बाद स्थानीय गोताखोर बच्चों को निकालने में लगे हैं। उन्होंने कई बच्चों को बाहर निकाला है लेकिन अभी भी कई बच्चे लापता बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया। लोगों की भारी भीड़ जुट गई है। नदी में तेज बहाव है इस वजह से बच्चों को निकालने में गोताखोरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि नदी में बच्चों को बचाने गया एक युवक भी लापता है।
सूचना पर मौके पर स्थानिय पुलिस पहुँची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया हैं। पुलिस ने एनडीआरएफ टीम को बुलाया हैं। एनडीआरएफ टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है अभी भी कई बच्चे लापता बताए जा रहे हैं।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित