April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मुगल और अंग्रेज आकर चले गए पर सनातन धर्म था, सनातन धर्म हैं और हमेशा रहेगा: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

बड़वानी: भाजपा के द्वारा प्रदेश भर में जनदर्शन यात्रा निकाली जा रही हैं। जनदर्शन यात्रा में प्रदेश के साथ ही केंद्रीय नेता जनदर्शन यात्राओं में शामिल हो रहे हैं और आमजन को संबोधित कर रहे है और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान व भाजपा द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देकर व कांग्रेस पर निशाना साधकर आमजन को भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे है।

जनदर्शन यात्रा प्रदेश के बड़वानी जिले में पहुँची हैं जहाँ आज बड़वानी जिले के निवाली में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व प्रह्लाद पटेल, प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा अन्य नेताओं के साथ शामिल हुए।

जनदर्शन यात्रा में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सनातन धर्म पर बयान के मामले में कांग्रेस को आड़े हाथ लिया और सोनिया व राहुल गांधी की चुप्पी पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता चुनाव में शिव भक्त, कृष्ण भक्त, हनुमान भक्त बनते हैं, लेकिन सही मायने में सनातन धर्म को खत्म करने की बात करते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने इसे बाबा अंबेडकर के संविधान का अपमान बताते हुए कहा कि संविधान कहता है कोई किसी धर्म आलोचना नहीं करेगा कोई किसी धर्म का अपमान नहीं करेगा।

दरअसल भाजपा संगठन की जन आशीर्वाद यात्रा यात्रा में बड़वानी जिले के पानसेमल विधानसभा के निवाली में आयोजित जनदर्शन यात्रा व जनसभा में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सहित केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा शामिल हुए । जन सभा को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि ये भगवान राम को काल्पनिक बताते है। कांग्रेस पार्टी और उनके सहयोगी दल कहते है की सनातन धर्म को जड़ से मिटाना है। वो हिंदुओं पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करते हैं। रामनवमी जुलूस पर कभी बम फेंकते हैं तो कभी गोली चलाते हैं कभी रामायण का अपमान करते हैं, कभी मां सीता का अपमान करते हैं। यह लोग चुनाव में आएंगे आपके पास कोई अपने आप को शिव भक्त बताएगा तो देवी भक्ति बताया हनुमान भक्त बताया लेकिन सही मायने में सनातन धर्म को खत्म करने की बात करती है कांग्रेस और उनके सहयोगी दल। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि आखिरी यह दोनों चुप क्यों है। संविधान बनाने वाले बाबा साहब अंबेडकर का अपमान होने पर भी सोनिया गांधी और राहुल गांधी चुप बैठे हैं फिर आज यह इतनी बयान बाजी क्यों कर रहे हैं। सवाल का उत्तर साफ है। चुनाव में जीत चाहिए चाहे हिंदू धर्म को खत्म करने की बात करें लेकिन उनके लिए चुनाव जरूरी है। सनातन धर्म सबसे ऊपर है। मुगल आकर चले गए, अंग्रेज आकर चले गए सनातन धर्म था सनातन धर्म है और सनातन धर्म हमेशा रहेगा। इतना ही नहीं बाबा अंबेडकर को कांग्रेस पार्टी से निकल जाने और उन्हें लोकसभा चुनाव वाले जाने का जिक्र करते हुए कहा यह बाबा अंबेडकर के संविधान का अपमान है क्योंकि बाबा अंबेडकर के संविधान संविधान कहता है सबको एक समान अधिकार होना चाहिए किसी को या दूसरे धर्म का अपमान नहीं करेगा आप अपने धर्म की पूजा पाठ कर सकते हैं लेकिन बाबा अंबेडकर को भी अपमानित किया गया पार्टी से बाहर भी निकाला और उनको हारने का काम भी कांग्रेस पार्टी ने किया।

वही प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने भी अपने सम्बोधन में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं की आमजन को जानकारी देते हुए आगामी चुनाव में भाजपा को बहुमत से जिताने की बात कही हैं।

Share to...