April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

बरसते पानी मे निकली भगवान श्रीकृष्ण की पालकी शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु, भजनों पर जमकर झूमे युवक युवतियां

खरगोन: खरगोन में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर यादव समाज के द्वारा निकाली गई भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।

बरसते पानी में भगवान श्रीकृष्ण की भव्य पालकी यात्रा धूमधाम से उत्साह उमंग से निकाली गई। शोभायात्रा में पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व मंत्री सचिन यादव, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राजेन्द्र यादव सहित हजारो यादव समाज के लोग शामिल हुए।

चुनावी वर्ष के चलते शहर में जगह जगह विभिन्न सामाजिक संगठनो के अलावा राजनैतिक दल से जुडे नेताओ ने शोभायात्रा में शामिल लोगो का पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालो में भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर, पूर्व कृषि राज्य मंत्री बालकृष्ण पाटीदार, कसरावद से भाजपा उम्मीदवार आत्माराम पटेल, सांसद प्रतिनिधि कल्याण अग्रवाल प्रमुख रूप से शामिल थे।

शोभायात्रा में समाज जनों विशेषकर महिलाएं और युवतियां का सैलाब उमडा। इस दौरान भगवान श्री कृष्ण के भक्ति भजनों पर महिलाए और युवतीयां जमकर थिरकी। जन्माष्टमी को लेकर पूरे जिले से यादव समाज के लोग जिला मुख्यालय पर शोभायात्रा में शामिल हुए थे। शोभायात्रा में छोटे छोटे बच्चे भी भगवान कृष्ण और राधा के रूप में सजे नजर आए तो वही झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रही।

शहर के कुंदा तट स्थित श्री गणेश मंदिर से निकली भगवान श्री कृष्ण की पालकी यात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई अनाज मंडी परिसर पहुंची जहां यात्रा का समापन किया गया।

Share to...