April 26, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

4 मंजिला पक्का मकान ढहा, 2 की मौत 14 घायल, 4 अभी भी फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में सोमवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। 4 मंजिला पक्का मकान के ढह जाने से 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 14 लोग घायल हो गए हैं। इनमे से 10 घायलों को लखनऊ के ट्रामा सेंटर में रेफर किया गया है। मौके पर स्थानीय पुलिस के साथ ही फायर बिग्रेड टीम व एसडीआरएफ की टीम पहुँची है। बिल्डिंग के मलबे से रेस्कयू ऑपरेशन चलाकर मलबे में फंसे लोगों की तलाश की जा रही हैं।

घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया है। घटना फतेहपुर थाना क्षेत्र में हुई जहां हाशिम नाम के शख्स का 4 मंजिला पक्का मकान जमींदोज हो गया। मकान के मलबे में आसपास के पड़ोस में रहने वाले लोग भी दब गए। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जिसकी पुष्टि जिला अस्पताल के सीएमएस ने की है।

वहीं घटनास्थल पर एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि 16 लोग दबे हुए थे, 12 को निकाल लिया गया है, 4 अभी भी फंसे हुए हैं। एसडीआरएफ की टीम आ गई है। एनडीआरएफ को भी बुला लिया गया है। रेस्क्यू अभियान जारी है.

इस हादसे को लेकर एसपी ने कहा, सुबह सुबह करीब 3 बजे हाशिम नाम के शख्स का मकान गिरने की सूचना मिली, जिसमें 16 लोग दबे हुए थे, 12 को निकाल लिया गया है, 4 लोग अभी फंसे हुए हैं, एसडीआरएफ आ गई है, एनडीआरएफ भी थोड़ी देर में पहुंच रही है, कोशिश की जा रही है. सबको बचा लिया जाएगा।

इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के नाम रोशनी बानो (उम्र-22 साल) और हकीमुद्दीन (उम्र-28 साल) है। वहीं घायलो में महक, शकीला, सलमान, सुलतान, जैनब, कुलसुम, जफरूल और समीर शामिल है।

फिलहाल एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस व रहवासियों के सहयोग से रेस्कयू ऑपरेशन चलाया जा रहा हैं। घटना स्थल पर लोगो की भीड़ लग गई है। पुलिस द्वारा लोगो को दूर किया जा रहा हैं। वही अस्पताल में भी परिजनों व आसपास के रहवासियों की भीड़ उमड़ पड़ी हैं। डॉक्टरों की टीम घायलो के इलाज में जुटी हुई हैं। पुलिस भी मौके पर है और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा हैं।

Share to...