April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

इंदौर को स्वच्छता के बाद मिला बेस्ट स्मार्ट सिटी अवॉर्ड, देश के 100 शहरों को पछाड़कर हासिल किया पहला स्थान

इंदौर: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर लगातार कीर्तिमान रचती जा रही हैं। एक के बाद एक अवॉर्ड इंदौर को मिलते जा रहे हैं।

स्वच्छता के बाद अब इंदौर को बेस्ट स्मार्ट सिटी का अवार्ड भी मिला है। देश के 100 शहरों को पछाड़कर इंदौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं राज्यों में मध्य प्रदेश अव्वल रहा है। इंदौर में होने वाले कॉन्क्लेव में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के द्वारा यह अवार्ड इंदौर को दिया जाएगा।

इसके अलावा भी इंदौर को अन्य छह अवार्ड मिले हैं। जिसमें अर्बन एनवायरनमेंट, वाटर, कोविड इनोवेशन सहित कई अन्य विषय शामिल है। इंदौर में स्मार्ट सिटी के द्वारा लगभग 135 प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है जिसमें से 100 से अधिक प्रोजेक्ट पूरे भी कर लिए गए हैं, इंदौर को यह अवार्ड मिलने की संभावना पहले से ही प्रबल बताई जा रही थी। स्मार्ट सिटी के अंतर्गत ही कार्बन क्रेडिट से कमाई का फार्मूला भी इंदौर ने ही दिया था।

शहर के एबिडी एरिया में अंडरग्राउंड बिजली फिटिंग,इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, ग्रीन बोर्ड सहित कई काम इंदौर में स्मार्ट सिटी के अंतर्गत हुए हैं, इंदौर पहली स्मार्ट सिटी है जिसने देश को कार्बन क्रेडिट बेचना और उससे आय प्राप्त करना सिखाया है। वहीं इंदौर की कई हेरिटेज इमारत को सहेजने का काम भी स्मार्ट सिटी के अंतर्गत ही किया जा रहा है।

इंदौर की इस एक और उपलब्धि पर इंदौर महापौर पुष्पमित्र भार्गव ने सभी शहर वासियों को बधाई दी है।

Share to...