April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

गंगोत्री धाम से लौट रही यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 8 की मौत 27 यात्री हुए घायल

उत्तराखंड: उत्तराखंड में एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। गंगोत्री धाम से यात्रा कर लौट रही गुजरात के यात्रियों की एक बस गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के गंगनानी के पास खाई में गिर गई। इस बस में 35 यात्री सवार थे। बस दुर्घटना में 8 लोगो की मौत हो गई वही 27 घायल हुए हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास हुए हादसे के 27 लोगों को निकालकर एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़े अधिकारी मौके पर पहुँचे। राहत कार्यों के लिए आवश्यकता पड़ने पर देहरादून में हेलिकॉप्टर को तैयार रहने को कहा गया है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि 27 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। उन लोगों को छोटी-मोटी इंजरी हैं लेकिन सभी सुरक्षित हैं। वहीं 8 मृतकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इसके अलावा एक को निकालने की कोशिश की जा रही है।

रेस्कयू ऑपरेशन में एसडीआरएफ एनडीआरएफ की टीमों के साथ ही स्थानीय पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी जुटे हुए हैं।

Share to...