April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

शहर को केंद्र सरकार से मिली बड़ी सौग़ात, 270 करोड़ रुपये की लागत के 5 ब्रिज के टेंडर स्वीकृत हुए

इंदौर: इंदौर शहर के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी सौगात दे दी है। सांसद शंकर लालवानी की माँग पर केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने 270 करोड़ रुपये की लागत के 5 ब्रिज के टेंडर स्वीकृत कर दिये है।

सांसद शंकर लालवानी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि गत दिनों उनके द्वारा सड़क परिवहन मंत्री गड़करी से मुलाक़ात की गई थी। इस दोरान उन्होंने प्रमुख रूप से देवास नाका, सत्यसाईं चौराहा, मूसाखेड़ी, आईटी पार्क और रेतीमंडी चौराहा पर ब्रिज की माँग रखी थी। इस अवसर पर सांसद द्वारा मंत्री गडकरी को यह भी बताया गया था कि इन सभी चौराहे पर यातायात का सर्वाधिक दबाव रहता है। इससे राहगीरों को कई मर्तबा जाम में परेशानी का सामना करना पड़ता है। नितिन गडकरी ने सांसद लालवानी की माँग को गंभीरता से लिया गया और फिर इस विषय पर विभाग के अधिकारियों को टेंडर जारी करने के आदेश दिये।

सांसद लालवानी ने आगे बताया कि ये सभी ब्रिज का निर्माण केंद्र सरकार की सेतु बंधन योजना के तहत होगा। ख़ास बात यह है कि ये सभी ब्रिज सिक्स लेन बनेंगे। इससे यातायात जाम होने की समस्या पूरी तरह से हल हो जाएगी। इसी योजना के तहत पूर्व में भी बायपास पर 5 ब्रिज बायपास सरकार दारा स्वीकृत किए जा चुके है। उनके निर्माण कार्य की शुरुआत के लिए भूमिपूजन मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान द्वारा किया जाना है। इस तरह शहर को सांसद लालवानी के प्रयासों से केंद्र सरकार से 10 बड़े ब्रिज की सौग़ात अब तक मिल गई है। इन सभी ब्रिज के ये कार्य लगभग 600 रुपये की लागत से होंगे।

Share to...