नईदिल्ली: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज 5वीं पुण्यतिथि है। देश उन्हें नमन कर रहा है। आज बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य नेता ‘सदैव अटल’ पर श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे। वीवीआईपी ने ‘अटलजी’ को याद किया और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की समाधि स्थल पर स्पीकर ओम बिरला, गृह मंत्री अमित शाह भी पहुंचे। अन्य बीजेपी नेताओं और मंत्रियों के साथ एनडीए के सहयोगी दलों के नेता भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया और वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। मोदी ने कहा- उनके नेतृत्व से भारत को बहुत फायदा हुआ है। उन्होंने भारत की प्रगति को बढ़ावा देने और कई क्षेत्रों में इसे 21वीं सदी में ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पीएम ने कहा, मैं भारत के 140 करोड़ लोगों की तरफ से अटल जी को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
देश भर में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही हैं। भाजपा सहित विभिन्न दलों के नेता व कार्यकर्ता श्रध्दांजली अर्पित कर रहे हैं।
विदित हो कि पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को छह साल तक सफलतापूर्वक गठबंधन सरकार चलाने का श्रेय दिया जाता है। इस दौरान उन्होंने सुधारों को आगे बढ़ाया और बुनियादी ढांचे को बढ़ावा दिया। 2018 में 93 वर्ष की आयु में वाजपेयी का निधन हो गया था। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में ही पोखरण में परमाणु परीक्षण किया गया था जिसने देश को विश्व मे आगे ला खड़ा किया था।

More Stories
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन