April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 4 की मौत 9 गंभीर घायल

बोकारो: झारखंड के बोकारो में शनिवार सुबह मुहर्रम का जुलूस निकालने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से कुल 13 लोग बुरी तहर झुलस गए, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक बोकारो के बेरमो इलाके के खेतको में घटना सुबह करीब 6:00 बजे हुई। सभी मुहर्रम में ताजिया लेकर जा रहे थे, तभी वह 11000 वोल्ट के तार की चपेट में आ गया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ताजिया उठाने के दौरान ऊपर से गुजर रही 11 हजार की हाइटेंशन लाइन ताजिए में सट गई, जिससे ताजिया के जुलूस में रखी बैट्री में ब्लास्ट हो गया।

लोगों ने तत्काल सभी घायलों को डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया। वहीं लोगों ने अस्पताल में एम्बुलेंस न होने और बद इंतजामी को लेकर काफी हंगामा किया। हालांकि बाद में घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो भेजा गया है।

हादसे के बाद मातम पसर गया अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई व चीख-पुकार मच गई।

घटना की जानकारी लगते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुँचे। घायलों का इलाज कराया जा रहा हैं।

Share to...