April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

बीएसएफ ने बॉर्डर पर तस्करी कर रहें पाकिस्तानी स्मगलर को किया ढ़ेर, स्मगलर से 4 किलो ड्रग्स हुआ बरामद

जम्मू: जम्मू कश्मीर सहित देश की सीमाओं पर सजगता के साथ सीमा सुरक्षा बल के जवान लगातार बॉर्डर की सुरक्षा कर रहे हैं। बॉर्डर पर घुसपैठ व तस्करों को रोकने का काम कर रहे है। जम्मू कश्मीर में BSF ने आज तस्करी की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। बीएसएफ ने तस्करी की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी स्मगलर को ढेर कर दिया। तस्कर रामगढ़ बॉर्डर से तस्करी की कोशिश कर रहा था। सुरक्षाबलों ने स्मगलर के पास से 4 किलो ड्रग्स बरामद की है।

बताया जा रहा है कि 24-25 जुलाई को पाकिस्तानी स्मगलर सांबा जिले के रामगढ़ बॉर्डर से तस्करी करने की कोशिश कर रहा था। तभी BSF ने उसकी इस साजिश को नाकाम कर दिया और उसे मार गिराया। शुरुआती जांच में उसके पास से नारकोटिक्स के 4 पैकेट बरामद हुए हैं। इनका वजन 4 किलो बताया जा रहा है। बीएसएफ की टीम आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

बॉर्डर पर सतर्क बीएसएफ जवानों ने एक पाक तस्कर को मार गिराया,जब वह रामगढ़ सीमा क्षेत्र के माध्यम से नशीले पदार्थो की तस्करी करने की कोशिश कर रहा था। बीएसएफ द्वारा क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा हैं।

Share to...