झाबुआ: स्टेट प्रेस क्लब मध्यप्रदेश टीम झाबुआ द्वारा प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल के निर्देशानुसार आज पेटलावद में तिरंगा दिवस मनाया गया।
टीम झाबुआ के पत्रकार साथी ग्राम नया-नगर स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में पहुँचे और छोटे-छोटे बच्चों को मिठाई एवं चॉकलेट का वितरण किया। सभी बच्चों को तिरंगे भेंट कर तिरंगा दिवस के बारे में बताया गया। इस दौरान क्लब के साथी बी.प्रसाद वैरागी एवं सुनील भंडारी द्वारा तिरंगा दिवस की जानकारी बच्चो के साथ सांझा की गई। तिरंगा पाकर और उसकी जानकारी पाकर छात्र छात्राएं बहुत खुश हो गए।
इस अवसर सुनील खोड़े, सुरेश मुलेवा, शान ठाकुर, नीलेश सोनी, नरेश भेटवरा एवं स्कूल के शिक्षक भरत चौधरी, शिक्षिका श्रीमती भट्ट मौजूद रहें।

More Stories
गुजरात में 384.68 करोड़ रुपये की हेरोइन तस्करी मामले में छह पाकिस्तानी नागरिकों को 20 साल की सजा
पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (KCR) की बेटी के. कविता ने बनाई अपनी नई पार्टी, पार्टी का नाम रखा ‘तेलंगाना राष्ट्र सेना’ (TRS)
भारतीय रिजर्व बैंक ने Paytm Payments Bank Limited का लाइसेंस किया रद्द