राजस्थान के जयपुर के साथ ही मणिपुर में भूकम्प के झटको से धरती कांप गई। जयपुर में आज शुक्रवार को 4.4 तीव्रता का भूकंप आया। जयपुर में 3 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए जिससे लोग घरों से बाहर आ गए। शहर के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस होते ही घबराए लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी की वेबसाइट के मुताबिक, भूकंप सुबह 4:10 बजे आया। करीब आधे घंटे के अंदर तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का पहला झटका 4:10 मिनट पर, दूसरा 4:23 पर और तीसरा 4:25 पर आया। वहीं, मणिपुर के उखरुल में सुबह 05:01 बजे 3.5 तीव्रता का भूकंप आया।
जयपुर में भूकंप के झटकों से घरों में सो रहें लोगों की एकाएक नींद उड़ गई। शहर की कॉलोनीयों की इमारतों में रहने वाले लोग भाग कर बाहर आ गए। हर कोई इधर उधर भागकर अपनी जान बचाता दिखा।
भूकंप की तीव्रता काफी तेज थी जिससे लोग घबरा गए। भूकंप केंद्र बिंदु राजधानी जयपुर रहा। हालांकि भूकंप से किसी के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन भूकंप का पहला झटका बहुत तेज था जिसके बाद हर कोई अपना घर छोड़ भागता दिखा।
एक के बाद एक 3 भूकंप के झटकों से लोगो मे दहशत बढ़ गई। लोगो घरों से निकल बाहर खुले में खड़े हो गए। लोगो के अनुसार तेज विस्फोट जैसी आवाज भी सुनी गई। वही बिल्डिंग हिलने जैसा लगने पर लोग तत्काल सबकुछ छोड़कर घरों से बाहर भागे।
फिलहाल अभी तक भूकंप से कोई नुकसान की जानकारी नही मिली हैं। कही कोई जनहानि नही हुई हैं।

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर