इंदौर: सोशल मीडिया पर पूज्य गुरुदेव संत कमल किशोर नागर के नाम पर फर्जी फेसबुक प्रोफाइल आईडी बनाकर बेहूदा फोटो और वीडियो को फेसबुक पर डालकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले आरोपी को गांधीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 4 दिन पहले हुई शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को लेकर डीसीपी ने फेसबुक पर ही कई अकाउंट बनाने का खुलासा भी किया हैं।
दरअसल गांधीनगर थाना पुलिस को फरियादी सुनील चौहान ने एक लिखित आवेदन दिया था। जिसमें लिखित शिकायत सुनील द्वारा की गई की अज्ञात व्यक्ति द्वारा गुरु जी के फर्जी आईडी बनाकर फेसबुक पर आपत्तिजनक सामग्री परोसी जा रही है। फेसबुक प्रोफाइल आईडी को सर्च किया गया तो उस प्रोफाइल आईडी पर लगातार अश्लील फोटो डाले जा रहे हैं। गहन सर्चिंग करने के बाद गांधीनगर पुलिस ने आईटी एक्ट का प्रकरण शिकायत पर दर्ज किया।
मामले को विवेचना में लेने के बाद झोन वन डीसीपी और उनकी पूरी टीम ने मामले में जब पड़ताल की तो आरोपी सुसनेर जिला आगर निवासी को घेराबंदी कर पकड़ा पकड़ा गया।
आरोपी दीपक व्यास को लेकर डीसीपी ने और भी कई खुलासे करते हुए बताया कि आरोपी ने 10 से अधिक फर्जी आईडी फेसबुक पर बना रखी है। जिसमें ज्यादातर लड़कियों की आईडी होना बताई है। आरोपी के इस कृत्य को लेकर डीसीपी ने यह भी कहा कि यूजर्स और फॉलोअर्स बढ़ाने का एक तरीका आरोपी ने अपनाया है। फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त में है और कानूनी धाराओं के तहत उस पर कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
अब तक 2938 स्थानों पर हुई जाँच, 4547 गैस सिलेण्डर किये गये जब्त
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में ऊर्जा विभाग बना नबंर-1 : ऊर्जा मंत्री तोमर
इंदौर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 30 करोड़ की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, 12 मकान हटाए गए