April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

भारतीय जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने फिर जीता गोल्ड मेडल, इतनी दूर भाला फेंककर जीती लुसाने डायमंड लीग

भारतीय जेवलिन थ्रोवर नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर देश का मान बढ़ाया हैं। नीरज ने लुसाने डायमंड लीग में पहला स्थान हास‍िल किया है। नीरज 87.66 मीटर दूर भाला फेंककर पहले स्थान पर रहे और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस सीजन में यह उनकी लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले दोहा डायमंड लीग में भी उन्होंने 88.67 मीटर भाला फेंककर पहला स्थान हासिल किया था।

5 मई को दोहा डायमंड लीग के बाद से किसी भी प्रतियोगिता में भाग नहीं लिया था, चोट के कारण इस महीने की शुरुआत में एफबीके गेम्स और पावो नूरमी गेम्स से बाहर हो गए थे।

ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने चोट से उभरने के बाद दुनिया मे अपना दम दिखा दिया। उन्होंने दिखा दिया कि कोई चोट उन्हें रोक नही सकती। नीरज चोपड़ा ने इस लीग में शुरुआत फाउल से की और पांचवें राउंड में 87.66 मीटर के थ्रो के साथ ये खिताब जीत लिया।

नीरज चोपड़ा ने लीग में फाउल से शुरुआत की और फिर 83.52 मीटर, उसके बाद 85.04 मीटर भाला फेंका इसके बाद चौथे राउंड में एक और फाउल हो गया, लेकिन अगले ही राउंड में उन्होंने 87.66 मीटर भाला फेंका। नीरज का आखिरी थ्रो 84.15 मीटर था, लेकिन नीरज के पांचवें राउंड की बराबरी कोई खिलाड़ी नहीं कर सका और उन्होंने लुसाने डायमंड लीग को अपने नाम कर लिया।

नीरज को कड़ी टक्कर देने वाले जर्मनी के जूलियन वीबर दूसरे स्थान पर रहे। 87.03 मीटर का थ्रो उनका बेस्ट रहा वहीं, चेक गणराज्य के याकूब वादलेज्चे तीसरे स्थान पर रहे उन्होंने 86.13 मीटर का थ्रो किया।

नीरज चोपड़ा का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी हैं और उनकी इस सफलता पर देशवासियों में हर्ष है साथ ही राजनेताओं के साथ ही साथी खिलाड़ियों ने बधाई शुभकामनाएं दी हैं।

Share to...