उज्जैन: महर्षि पाणिनी संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी श्रमिकों को प्राप्त वेतन श्रेणी के तहत कुशल/अर्द्धकुशल/अकुशल में स्थाईकर्मी घोषित होने वाले 12 स्थाईकर्मियों को उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने सम्बन्धितों को आदेश वितरित किये।
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने इस अवसर पर समस्त 12 स्थाईकर्मियों को बधाई देते हुए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर कुलपति प्रो.विजय मेनन, कुल सचिव डॉ.दिलीप सोनी, कार्य परिषद सदस्य झालानी, सुशील वाडिया, केशरसिंह चौहान उपस्थित थे।
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव ने जिन 12 स्थाई कर्मियों को आदेश वितरित किये, उनमें असलम खान, रतनलाल बरेठिया, कृष्णकान्त सकवार, दिलीप पटेरिया, ललित कुमार शर्मा, दर्शनलाल मित्तल, राजेश यादव, विजय जाट, प्रदीप झा, दीपक भुसारी कुशल श्रेणी में एवं विनोद मालवीय और महेन्द्र वाघेला अर्द्धकुशल श्रेणी में शामिल हैं। उक्त आदेश सम्बन्धित दैनिक वेतनभोगी श्रमिकों की 10 वर्ष सेवा पूर्ण होने के पश्चात स्थाईकर्मी श्रेणी में वेतन निर्धारण किया जायेगा।

More Stories
गुजरात में 384.68 करोड़ रुपये की हेरोइन तस्करी मामले में छह पाकिस्तानी नागरिकों को 20 साल की सजा
पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (KCR) की बेटी के. कविता ने बनाई अपनी नई पार्टी, पार्टी का नाम रखा ‘तेलंगाना राष्ट्र सेना’ (TRS)
भारतीय रिजर्व बैंक ने Paytm Payments Bank Limited का लाइसेंस किया रद्द