उज्जैन: उज्जैन जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोजगार कार्यालय द्वारा एक दिवसीय प्लेसमेंट ड्राईव का आयोजन 23 जून यानी कल प्रात: 10 बजे से 3 बजे इस्कॉन मन्दिर के सामने 153 महाश्वेता नगर में स्थित जिला रोजगार कार्यालय में किया जायेगा।
बेरोजगार युवकों को प्लेसमेंट ड्राईव में शामिल होने के लिये ऑनलाइन पंजीयन कराना होगा। ड्राईव में 18 से 35 वर्ष के आवेदक जो कि 8वी से लेकर स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, आईटीआई के आवेदक भी उक्त पदों हेतु योग्यता अनुसार रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।
इस एक दिवसीय प्लेसमेंट ड्राईव में भाग लेने वाले आवेदक अपनी समस्त शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण-पत्रों के साथ बायोडाटा की प्रतियों एवं अन्य प्रमाण-पत्र जैसे आधार कार्ड आदि के प्रमाण-पत्रों की फोटोप्रतियां आवश्यक रूप से साथ में लायें।
प्रभारी जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी देते हुए अधिक से अधिक युवाओ को इसका लाभ लेने की अपील भी की हैं।

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट