इंदौर: इंदौर के वार्ड 30 में व्याप्त पानी, ड्रैनेज ओर साफ सफाई सहित अन्य समस्याओं को लेकर रहवासियों ने कांग्रेस पार्षद और नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में निगम झोनल कार्यालय का घेराव कर निगम जोन पर जमकर मटके फोड़कर प्रदर्शन किया।
इंदौर विधानसभा 2 के अंतर्गत वार्ड 30 में पानी, ड्रेनेज और साफ सफाई सहित अन्य समस्याए बनी हुई है। शिकायतों के बाद भी नगर निगम द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। परेशान रहवासियों ने कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष और पार्षद चिंटू चौकसे और राजू भदौरिया की अगुआई में प्रदर्शन किया। महिलाएं सिर पर पानी का मटका लेकर विजय नगर स्थित चंद्र शेखर आजाद झोन पर पहुँचे और महापौर और निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
रहवासियों ने बताया कि वार्ड में पानी की किल्लत के कारण बहुत परेशानियां है। जिन इलाकों में पानी सप्लाय नहीं हुआ, वहा अन्य जल स्त्रोत पर भीड़ लग रही है, पानी की टंकी से पर्याप्त मात्रा में सप्लाय नही होने से कुछ इलाके जिनमे अनिल नगर, सोलंकी नगर, गुरू नगर, कृष्णबाग कॉलोनी, पानी की किल्लत स्थाई समस्या बन गई है। बार-बार शिकायत के बावजूद नगर निगम कुछ नहीं कर रहा है। वार्ड मे सबसे बड़ी समस्या है बैंक लाईन का जाम होना व सिविल लाइन का ढक्कन का खुला होना भी है।
रहवासियों के अनुसार सड़कों पर पानी जमा हो जाना, सड़कों के किनारे कूड़ा-करकट का ढेर होना आदि समस्या वार्ड में अब आम बात हो गई है।
नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने निगम अधिकारियों को चेतावनी दी है कि यदि 7 दिनों में इन कॉलोनियों में पानी की समस्या हल नहीं हुई तो वह एबी रोड पर चक्का जाम करेंगे।

More Stories
गुजरात में 384.68 करोड़ रुपये की हेरोइन तस्करी मामले में छह पाकिस्तानी नागरिकों को 20 साल की सजा
पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (KCR) की बेटी के. कविता ने बनाई अपनी नई पार्टी, पार्टी का नाम रखा ‘तेलंगाना राष्ट्र सेना’ (TRS)
भारतीय रिजर्व बैंक ने Paytm Payments Bank Limited का लाइसेंस किया रद्द