जम्मू कश्मीर: धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटको से लोगो मे डर हैं। 12 घण्टे में 2 बार भूकंप के झटके आने से प्रशासन व आमजन में भय दिखाई दिया। हालांकि की हल्के झटके थे जिससे कोई जनहानि या मालहानी तो नही हुई है पर डर का माहौल साफ दिखाई दिया हैं।
जम्मू कश्मीर में मंगलवार बुधवार की रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए। ये भूकंप रात 2.20 बजे आया और इन झटकों की तीव्रता 4.3 थी। राज्य में 12 घंटे में दूसरी बार धरती हिली है। इससे पहले मंगलवार दोपहर 1.30 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात 2 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 4.3 थी. भूकंप का केंद्र कटरा था।
इससे पहले मंगलवार दोपहर 1.30 बजे भारत, पाकिस्तान और चीन में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। भूकंप का असर भारत के दिल्ली एनसीआर, जम्मू कश्मीर, चंडीगढ़ समेत कई जगहों पर रहा। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई थी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र जम्मू-कश्मीर के डोडा में था।

More Stories
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टॉफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम पुरस्कृत
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम