April 17, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

प्रदेश की सरकारी व निजी स्कूलों में 19 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश, 20 जून से खुलेगी स्कूले

भोपाल: प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूल अब 16 जून की बजाए 20 जून से खुलेंगे। 20 जून तक तक ग्रीष्मकालीन अवकाश जारी रहेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आज आदेश जारी किया गया हैं।

प्रदेश में वर्तमान में भीषण गर्मी व तापमान में अप्रत्याशित वृद्धि के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव के दृष्टिगत रखते हुए शासन द्वारा पहले जारी आदेश को संशोधित करते हुए प्रदेश भर की शासकीय व निजी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश को बढ़ाया गया है।

प्रदेश में संचालित समस्त शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों के लिए 19 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश को बढ़ाया गया हैं। अब कक्षाएं 20 जून से प्रारंभ होगी।

Share to...