सीधी: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ हैं। जिले के बरम बाबा डोल के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर बोलेरो पर पलट गया जिसमें 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 3 लोग गंभीर घायल हुए हैं। मरने वालों में 2 बच्चे भी शामिल हैं।
घटना की जानकारी लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई है, चारों तरफ चीख-पुकार मची हुई है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
दुर्घटना बरम बाबा डोल के पास सीधी-टिकरी मार्ग पर गुरुवार सुबह करीब 11 बजे हुई। यहां अनियंत्रित ट्रक अचानक गड्ढे में फंस गया जिसके बाद सामने चल रही बोलेरो के ऊपर ही गिर गया। हादसे में बोलेरो वाहन में सवार 6 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक बाइक वाला भी चपेट में आया जिससे कुल 7 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 गंभीर घायल हुए हैं।
सड़क दुर्घटना में घायल शख्स ने बताया कि बोलेरो सवार सभी लोग यादव परिवार की बारात में सिरसी से कुंदोर कुशमी गए थे। बोलेरो वाहन में 8 लोग सवार होकर शादी से लौट रहे थे।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।

More Stories
यात्री सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जारी किए अहम निर्देश, 60 दिन में हाइवे किनारे के अवैध ढाबे हटाएं’
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान