April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की तस्करी करते एक तस्कर गिरफ्तार लाखो रुपये मूल्य की इतनी ब्राउन शुगर हुई बरामद

इंदौर: इंदौर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद है। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में नशे के सौदागर बेख़ौफ़ होकर तस्करी में लिप्त हैं। अपराधियो व तस्करों,नशेड़ियों ओर नशे के सौदागरों पर लगाम लगाने को लेकर इंदौर पुलिस ऑपरेशन प्रहार चला रही है जिसके तहत तस्करों पर लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही हैं।

ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया हैं और पकड़े गए तस्कर से 30 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। ब्राउन शुगर तस्कर इंदौर में डिलीवरी देने पहुंचा था और पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

दरअसल मामला हीरा नगर थाना क्षेत्र का हैं। हीरा नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कनकेश्वरी ग्राउंड के पास एक्टिवा वाहन पर ब्राउन शुगर की डिलीवरी देने एक तस्कर पहुँचा है। मुखबिर द्वारा बताए हुलिए व जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुँची और घेराबंदी कर बताए हुलिए व जानकारी के अनुसार तस्कर को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

पुलिस ने पकड़ाये युवक की तलाशी ली तो उक्त आरोपी के पास से 30 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद हुई। जिसे जप्त किया गया। पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम शुभम जदेरिया निवासी गौरी नगर का बताया। जप्त ब्राउन शुगर की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 3 लाख रुपए बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

पुलिस आरोपी से पता कर रही हैं कि वह उक्त ब्राउन शुगर कहाँ से लाया और किसे डिलेवरी देंने जा रहा था। पुलिस कड़ाई से पूछताछ कर रही हैं।

Share to...