November 17, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

चोरों के हौसले बुलंद, एक साथ तीन सुने मकानों को बनाया निशाना

खरगोन: मप्र के खरगोन जिले के बड़वाह में बीती रात तीन सुने मकानो के ताले टूटे। एक मकान से नगदी सहित करीब डेढ़ लाख रुपए के आभूषणों की चोरी हुई। सांवरिया विहार कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने सूने मकानो में चोरी की घटना को अन्जाम दिया। एक चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हो गया है। बडवाह पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जाॅच में जुट गई है। दो मकानो के मालिक और परिजन फिलहाल बाहर है, उनके वापस लौटने के बाद चोरी का खुलासा होगा।

घटना स्थल के सामने मकान में लगे सीसीटीवी में एक चोर मकान के बाहर आते जाते दिखाई दे रहा है। एक घर मालिक के मित्र कालोनी निवासी शत्रुघ्न तिवारी ने बताया की रात को घटना की जानकारी मिलते ही 100 डायल को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
घर में देखने पर सोने की चेन,अंगूठी, लॉकेट, झुमका आदि सहित गुल्लक में रखे 7 हजार रुपए नगदी सहित करीब डेढ़ लाख रुपए के सामान की चोरी हुई है। तिवारी ने बताया
यह घर प्रदीप सेठ का हैं। वह करीब 15 दिनो से अपने गांव गए हुए हैं। इसकी सूचना घर मालिक को दे दी हैं।

इधर इंदौर रोड स्थित तारा नगर में भी अज्ञात चोरों ने सुने मकान के ताले तोडे। मकान मालिक रीना ठाकुर भी दो महीने से जम्मू कश्मीर गई हैं। यहां भी चोरी गए समान की जानकारी उनके आने के बाद मिलेगी।

फिलहाल पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी हैं।

Share to...