इंदौर- मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। अपराधियों के हौसले बुलंद है। अपराधियो में पुलिस का कोई ख़ौफ़ नही रह गया हैं। इंदौर में देर रात प्रॉपर्टी ब्रोकर और करणी सेना पदाधिकारी मोहित पटेल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मोहित को अस्पताल ले जाया पर उससे पहले ही दम तोड़ दिया था। डॉक्टरों में मृत घोषित कर दिया।
दरअसल घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे दोस्त मोहित को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक मोहित के सीने पर 2 गोलियां लगी है हालांकि हत्याकांड के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। मोहित कार से अचानक किसी से मिलने पहुंचा था। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मोहित कोई पुरानी रंजिश हो सकती है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भिजवा दिया है। हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
मोहित कार से गया था। कार में पुलिस को गोली के खोल भी बरामद हुए हैं। वहीं मोहित की लाइसेंसी रिवाल्वर भी कार में ही मौजूद थी। फिलहाल पुलिस हत्याकांड को अंजाम देने वाले अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुटी है।
इंदौर एसीपी जयंत राठौर ने बताया कि इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र स्थित बिसनखेड़ा गांव निवासी मोहित पिता दिलीप पटेल जो कि प्रॉपर्टी डीलर हैं। उनके सीने में दो गोली लगी है। दोस्त बॉम्बे हॉस्पिटल लेकर आये हैं। उनकी गाडी में उनकी लाइसेंसी पिस्टल भी मिली हैं। उन्हें गोली कैसे लगी या किसने मारी है इन दोनो बिंदुओं पर जांच की जा रही हैं। अभी कुछ कह नही सकते हैं। एफएसएल और फोरेंसिक जांच टीम द्वारा जांच की जाएगी हर कड़ी से कड़ी मिलाकर इस गुत्थी को सुलझाया जाएगा और आरोपियों को पकड़ा जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई हैं।

More Stories
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टॉफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम पुरस्कृत
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम