April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

भूकंप के झटकों से दहशत में लोग, रिक्टर स्केल पर 4.9 रही तीव्रता, कोई जनहानि नही

देश मे एक बार फिर भूकंप के धरती कांपी हैं। जिससे लोगो मे दहशत फैल गई। जम्मू कश्मीर में आज सुबह भूकंप के झटकों से लोग दहशत में आ गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.9 रहीं।

जम्मू-कश्मीर में रविवार सुबह 10 बजकर 27 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.9 की रही और इसका केंद्र अफगानिस्तान ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र रहा। भूकंप में किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। जैसे ही लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए तो वह तुरंत घरों से बाहर निकले और अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि भूकंप से कोई जनहानि या बड़ा नुकसान नही हुआ है।

भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र रहा और इसकी गहराई 220 किमी की रही।

Share to...