April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

एथलीट नीरज चोपड़ा ने फिर रचा इतिहास, जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) रैंकिंग में बने वर्ल्ड नम्बर 1 एथलीट

टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम रोशन करने वाले इतिहास बनाने वाले एथलीट नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर इतिहास रच दिया हैं। विश्व एथलेटिक्स द्वारा जारी ताज़ा पुरुष भाला फेंक रैंकिंग में अपने केरियर में पहली बार विश्व के नंबर एक खिलाड़ी बन गए हैं। नम्बर 1 खिलाड़ी बनकर देश का नाम रोशन किया हैं।

वर्ल्ड एथलेटिक्स द्वारा जारी की गई ताजा रैंकिंग के अनुसार, नीरज चोपड़ा 1455 अंकों के साथ शीर्ष पर रहे हैं। वह ग्रेनाडा के विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स (1433) से 22 अंक आगे हैं। टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले चेक गणराज्य के जैकब वडलेज्च 1416 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

चोपड़ा पिछले साल 30 अगस्त को विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए थे, लेकिन उसके बाद से पीटर्स को पछाड़ नहीं पाए थे।
पिछले साल सितंबर में, नीरज चोपड़ा ने ज्यूरिख में डायमंड लीग 2022 का फाइनल जीता और प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने सीजन-ओपनिंग दोहा डायमंड लीग में 5 मई को 88.67 मीटर के थ्रो के साथ खिताब जीता था। वह अगली बार नीदरलैंड में 4 जून को एफबीके गेम्स में प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेंगे, इसके बाद 13 जून को तुर्कू, फिनलैंड में पावो नूरमी गेम्स में अपना हुनर दिखाएंगे।

जैवलिन थ्रो की रैंकिंग के टॉप 5 एथलीट इस प्रकार हैं:-
नीरज चोपड़ा (भारत) – 1455 पॉइंट्स
एंडरसन पीटर्स (ग्रेनाडा) – 1433 पॉइंट्स
जैकब वडलेजच (चेक रिपब्लिक) – 1385 पॉइंट्स
जूलियन वेबर (जर्मनी) – 1385 पॉइंट्स
अरशद नदीम (पाकिस्तान) – 1306 पॉइंट्स

स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने भारत को टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल दिलाकर इतिहास रचा था। वो जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने थे। इस साल डायमंड लीग जीतकर नीरज ने इतिहास रचा और अब वर्ल्ड नम्बर- 1 जैवलिन थ्रोअर बन गए है।

नीरज चोपड़ा की इस बड़ी उपलब्धि पर देशभर में खुशी की लहर हैं और कई खिलाड़ियों ने नीरज चोपड़ा को बधाई दी हैं।

Share to...